
'मोदी से हाथ मिलाओ, फिर वार करो...', टैरिफ पर ट्रंप को अमेरिकी इकोनॉमिस्ट ने घेरा, चीन पर भी चेताया
AajTak
अमेरिकी इकोनॉमिस्ट ने ट्रंप को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राटष्ट्रपति का स्वभाव कुछ ऐसा है कि वह सुबह मोदी से हाथ मिला सकते हैं और रात को छुरा घोंप सकते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से दुनिया भर के देशों में खलबली मचाई है और अभी भी भारत-चीन जैसे देशों से संबंध खराब कर रहे हैं. भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है और 27 अगस्त से 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने वाले हैं. इस बीच, एक अमेरिकी इकोनॉमिस्ट ने ट्रंप के इस फैसले की जमकर आलोचना की है.
राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के पूर्व सलाहकार और टॉप इकोनॉमिस्ट स्टीव हैंके ने ट्रंप टैरिफ को लेकर कहा है कि अभी तो यह बस शुरुआत है. इसके नतीजे और भी ज्यादा गंभीर होने वाले हैं. एक इंटरव्यू में हैंके ने चेतावनी दी कि ट्रंप की व्यापार नीतियां, भारत से उनका दूर हटना और पाकिस्तान के साथ उनका दोस्ताना व्यवहार आर्थिक और भू-राजनीतिक संकट पैदा कर सकता है.
सुबह हाथ मिला सकते हैं और रात में छुरा घोंप सकते हैं ट्रंप खुलकर बात करते हुए हैंके ने कहा कि ट्रंप ऐसे आदमी हैं, जो सुबह मोदी से हाथ मिला सकते हैं और रात में उनकी पीठ में छुरा घोंप सकते हैं. उन्होंने तर्क दिया कि भारत अमेरिका की गर्मजोशी पर लंबे समय तक निर्भर नहीं रह सकती है. उन्होंने कहा कि चीन ज्यादा प्रभावशाली है. जैसा की हम कह रहे हैं, उनके पास खनन, धातु विज्ञान और भौतिक विज्ञान के रूप में बड़े हथियार हैं. चीन इन तीनों में ही दबदबा बनाए हुए है.
पाकिस्तान पर क्यों मेहरबान ट्रंप? हैंके ने कहा कि चीन के इस दबदबे ने ट्रंप को फिर से गठबंधन करने को मजबूर किया. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि ट्रंप के भारत से दूर होकर, पाकिस्तान की ओर रुख करने का कारण यह है कि पाकिस्तान को भी तस्वीर में लाना है. लेकिन अचानक ऐसा क्यों, क्या वह एक स्थिर अर्थव्यवस्था है? हैंके के मुताबिक, इसका कारण भू-राजनीति है, इकोनॉमी नहीं. हैंके ने कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल पिछले महीने दो बार अमेरिका गए हैं. वे ईरान पर एक और हमले या संभावित हमले की तैयारी कर रहे हैं.
मंदी की कगार पर अमेरिका हैंके ने टैरिफ को लेकर कहा कि यह अमेरिका कंज्यूमर्स के लिए एक छिपा हुआ टैक्स है. यह टैक्स कहीं और से नहीं आता, बल्कि अमेरिका से ही आता है, क्योंकि भारतीय प्रोडक्ट्स खरीदते वैत अमेरिका के लोग ही इसका ज्यादा वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि टैरिफ से बढ़ती कीमतों के परिणाम बहुत आगे तक जा सकते हैं.
हैंके ने कहा कि पिछले ढाई सालों में अमेरिकी मुद्रा काफी कमजोर हुई है. इसलिए हैंके का मानना है कि अर्थव्यवस्था डगमगा रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका मंदी की कगार पर है. ट्रंप की ये नीतियां विनाश की तरफ ले जा रही हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








