
मोदी से मिले माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के सीईओ, भारत में करेंगे 800 मिलियन डॉलर का निवेश
AajTak
मोदी के अमेरिकी दौरे से भारत और अमेरिका की दोस्ती को नई उड़ान मिली है. दोनों देशों के बीच रक्षा, स्पेस और विनिर्माण क्षेत्र में कई ऐतिहासिक डील हुई है. इसी कड़ी में चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. कंपनी ने भारत में 800 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











