
'मोदी से प्रभावित हैं ट्रंप, अगले साल आ सकते हैं भारत', NRI बैंकर ने किया दावा
AajTak
इंटरनेशनल बैंकर और राजनीतिक रणनीतिकार अंशुमान मिश्रा ने खुलासा किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहे हैं. अंशुमान का कहना है कि उन्हें यह जानकारी ट्रंप ने दी है. उन्होंने कहा कि वह चुनावी दिनों में ट्रंप और उनके परिवार के साथ फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में थे.
इंटरनेशनल बैंकर और राजनीतिक रणनीतिकार अंशुमान मिश्रा ने खुलासा किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहे हैं. अंशुमान का कहना है कि उन्हें यह जानकारी ट्रंप ने दी है. उन्होंने कहा कि वह चुनावी दिनों में ट्रंप और उनके परिवार के साथ फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट में थे. मिश्रा ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में यह जानकारी दी.
बता दें कि अंशुमान मिश्रा उन चुनिंदा लोगों में से एक थे जिन्हें ट्रंप की चुनावी जीत की खुशी मनाने के लिए उनके परिवार के साथ मार-ए-लागो बुलाया गया था. उन्होंने जश्न की कई तस्वीरें भी साझा की हैं.
भारत की राजनीतिक रैलियों से प्रभावित ट्रंप
अंशुमान मिश्रा ने बताया कि ट्रंप पीएम मोदी की भारत में चुनावी रैलियों से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भीड़ जुटाने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं. बकौल अंशुमान मिश्रा ट्रंप ने कहा, 'मैं सोचता था कि मैं बड़ी रैलियों करता हूं. फिर मैं अहमदाबाद में गया और आपके नेता ने मुझे असली भीड़ दिखा दी.' ह्यूस्टन में हाउडी, मोदी! इवेंट का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि जिस तरह से आप लोग रैलियां करते हैं, हम कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोच सकते.
ट्रंप और व्यापार शुल्क
अंशुमान मिश्रा ने बताया कि ट्रंप और मोदी में काफी अच्छे रिश्ते हैं. लेकिन ट्रंप अमेरिकी आर्थिक हितों को प्राथमिकता देने के लिए तैयार हैं, जिसमें व्यापार शुल्क लगाने की संभावना भी शामिल है, भले ही इससे सहयोगी देशों को नुकसान हो. चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने सभी आयातों पर 20 प्रतिशत कर और चीनी वस्त्रों पर 60 प्रतिशत शुल्क लगाने का वादा किया था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









