
'मोदी सरकार को 10 में से 8 नंबर', विदेश नीति और एंटी करप्शन एक्शन पर नवीन पटनायक ने की तारीफ
AajTak
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए 10 में से 8 नंबर दिए. उन्होंने कहा कि विदेश नीति और एंटी करप्शन एक्शन समेत कई मामलों में इस सरकार ने अच्छा काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक देश-एक चुनाव और महिला आरक्षण बिल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
विपक्ष लगातार अलग-अलग मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है. ऐसे समय में विपक्ष के ही बड़े नेता ने मोदी सरकार की तारीफ की है. हम बात कर रहे हैं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की, जिन्होंने विदेश नीति और करप्शन को जड़ से खत्म करने के लिए उठाए गए केंद्र सरकार के कदमों की सराहना की.
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी चीफ नवीन पटनायक ने रविवार को मोदी सरकार को 10 में से 8 नंबर देते हुए कहा, "मोदी सरकार ने विदेश नीति और कई अन्य मामलों में जो किया है, उसकी वजह से मैं उन्हें 10 में से 8 रेटिंग देता हूं. साथ ही इस सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है."
'सिंगल या डबल इंजन मायने नहीं रखता', नतीजों के बाद नवीन पटनायक का BJP पर हमला
सीएम पटनायक यहां एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित ओडिशा साहित्य महोत्सव में एक इंटरैक्टिव सत्र में शामिल हुए थे.
महिला आरक्षण विधेयक पर क्या बोले पटनायक?
महिला आरक्षण विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए पटनायक ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है. मेरी पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया है. मेरे पिता (पूर्व सीएम बीजू पटनायक) ने स्थानीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की थीं और मैंने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया."

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








