
मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी ने शुरू किया 'व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट', युवाओं से की बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
AajTak
यूपी के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट शुरू किया है. उन्होंने इस आंदोलन में युवाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए अपील की है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर किए पोस्ट में कहा है कि आज मोदी सरकार ने गरीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है.
कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है और सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. साथ ही राहुल गांधी ने लोगों को न्याय दिलाने की बात कही है और व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट शुरू करने की घोषणा की है . उन्होंने इस कैंपेन में युवाओं से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की
अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर किए पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि आज मोदी सरकार ने गरीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है.
देश में असमानता लगातार बढ़ रही है
यूपी के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि पूंजीपतियों पर ध्यान की वजह से देश में असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत गर्म, राहुल गांधी के बयान पर एनडीए का पलटवार
व्हाइट टी-शर्ट पहले भी चर्चा में रही है

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











