
मोदी सरकार के इस फैसले से यूएई को लगा झटका, बढ़ी परेशानी
AajTak
भारत ने घरेलू मांग में वृद्धि को देखते हुए चावल के वैश्विक निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इससे भारतीय चावल के आयातक संयुक्त अरब अमीरात को बड़ा झटका लगा है. घरेलू बाजार में चावल की कीमतों में उछाल आया है जिसे तुरंत नियंत्रित करने के लिए यूएई नए विकल्प ढूंढ रहा है.
भारत सरकार ने घरेलू मांग को देखते हुए गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे वैश्विक बाजार में चावल की कीमतें तेजी से ऊपर जाने की आशंका बढ़ गई है. भारत के निर्यात प्रतिबंध से संयुक्त अरब अमीरात को भी बड़ा झटका लगा है. भारत यूएई के शीर्ष चावल आपूर्तिकर्ताओं में शामिल है और निर्यात प्रतिबंध के कारण यूएई में चावल की कीमतों में उछाल आया है.
इसे लेकर यूएई के व्यापारी दूसरे विकल्पों की तलाश में जुट गए हैं जिससे चावल की कीमतों को बढ़ने से रोका जा सके.
यूएई के अंग्रेजी अखबार को बाजार से संबंधित सूत्रों ने बताया कि हालांकि, अब तक चावल पर भारत के प्रतिबंध का यूएई में खुदरा चावल की कीमतों पर सीमित प्रभाव पड़ा है.
भारतीय खाद्यान्नों के सबसे बड़े आयातकों में से एक, दुबई स्थित आदिल ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. धनंजय दातार ने कहा, 'भारत हमेशा से यूएई को चावल का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता रहा है. प्रतिबंधों से स्थानीय बाजार में भारतीय चावल की तत्काल कमी होगी जिससे लोगों को चावल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाएगी. इससे कीमतों में अस्थिरता आ सकती है. यूएई में व्यापारियों और खाद्यान्न आयातकों के लिए भारत के विकल्प की तलाश करना इस समय की जरूरत है.'
गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध से भी यूएई को लगा था झटका
भारत ने घरेलू कीमतों को स्थिर रखने के लिए पिछले दो सालों से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है जिससे वैश्विक बाजार में गेहूं की कीमतों में उछाल आया है. यूएई पर भी इसका असर पड़ा है और अब चावल की कीमत बढ़ने से यूएई को एक बार फिर झटका लगा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








