
मोदी सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों की 2026 में होगी अग्निपरीक्षा? राज्यसभा में नहीं हुई वापसी तो...
AajTak
मोदी सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के लिए साल 2026 किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. हरदीप पुरी से लेकर रामदास अठावले, बीएल वर्मा और रवनीत सिंह बिट्टू सहित आधा दर्जन मंत्री हैं, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल 2026 में खत्म हो रहा है. ऐसे में उन्हें राज्यसभा का एक और मौका नहीं मिला तो फिर कैबिनेट से छुट्टी हो जाएगी.
पांच दिन बाद नया साल 2026 दस्तक देने जा रहा है. 2026 का साल चुनाव लिहाज से काफी अहम होने वाला है. देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं तो संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनावी घमासान होगा. ऐसे में राज्यसभा का समीकरण ही नहीं बदलेगा बल्कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के कई चेहरे भी बदल सकते हैं.
मोदी सरकार में आधा दर्जन मंत्रियों का राज्यसभा का कार्यकाल 2026 में समाप्त हो जाएगा है. इस फेहरिश्त में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केद्रीय मंत्र रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय जॉर्ज कुरियन, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के नाम शामिल है.
2026 में जिन आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उसमें चार बीजेपी के सांसद हैं तो एक जेडीयू के सांसद है. इसके अलावा एक रामदास अठावले हैं, जो बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा सांसद हैं. ऐसे में पार्टी जिसे भी दोबारा मौका नहीं देगी तो उसकी फिर मोदी कैबिनेट से उनकी छुट्टी हो जाएगी.
6 मंत्रियों का कब खत्म हो रहा कार्यकाल
मोदी सरकार के आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल अप्रैल, जून और नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है. इस फेहरिश्त में सबसे पहले केंद्रीय रामदास अठावले का राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है. इसके अलावा जेडीयू नेता और मोदी सरकार में मंत्री रामनाथ ठाकुर का राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है.
केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून 2026 को खत्म हो रहा है. साल के आखिर में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म होगा. इन दोनों सदस्यों के राज्यसभा में छह-छह साल का कार्यकाल खत्म हो रहा. ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी एक और मौका देती है कि नहीं?

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







