
मोदी सरकार और सावरकर का सच…
The Wire
सेल्युलर जेल के सामने बने शहीद उद्यान में वीडी सावरकर की मूर्ति और संसद दीर्घा में उनका तैल चित्र लगाकर भाजपा सरकार ने उनकी गद्दारी के प्रति जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की है.
विलायत में वकालत- की पढ़ाई पूरी करने के बाद महात्मा गांधी 5-6 महीने भारत में रहे जब उन्हें दक्षिण अफ्रीका के व्यापारी दादा अब्दुल्लाह ने अपने मुकदमे के लिए वकील रखा और अपने जहाज से दक्षिण अफ्रीका ले गए. गांधी को लगा था कि साल डेढ़ साल दक्षिण अफ्रीका में रहना होगा फिर भारत लौट कर वकालती जमाएंगे. दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह के जन्म के बाद उनका अनुमान गलत साबित हुआ. ‘इस मौके पर मैंने अन्य संगठनों के नेताओं से भी बातचीत की, जैसे कि ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के प्रधान मि. जिन्ना से, अ.भा. हिंदू महासभा के अध्यक्ष श्री सावरकर से. उस समय श्री जिन्ना अंग्रेजों की मदद से पाकिस्तान की अपनी योजना को पूरा करने की सोच रहे थे. कांग्रेस के साथ मिलकर भारत की आजादी के लिए राष्ट्रीय संघर्ष शुरू करने के मेरे सुझाव का श्री जिन्ना पर जरा भी प्रभाव नहीं पड़ा यद्यपि मैंने सुझाव दिया था कि यदि इस प्रकार मिल-जुलकर संघर्ष किया गया तो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री वही बनेंगे. श्री सावरकर अंतरराष्ट्रीय स्थिति से बिल्कुल अनभिज्ञ दिखाई देते थे और बस यही सोच रहे थे कि ब्रिटेन की भारत में जो सेना है इसमें घुसकर हिंदू किस प्रकार सैनिक प्रशिक्षण प्राप्त करें. इन मुलाकातों के बाद मैं इसी नतीजे पर पहुंचा कि मुस्लिम लीग या हिंदू महासभा से किसी प्रकार की कोई आशा नहीं की जा सकती.’ (नेताजी संपूर्ण वाङ्मय,खंड 2, पृष्ठ 272)
सत्याग्रह के दौरान गांधी ने दो बार दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह के मसले पर इंग्लैंड यात्रा कीं. 1906 में पहली यात्रा के दौरान ‘सत्याग्रह’ उनके इरादों में आ चुका था. इस यात्रा में दादाभाई नौरोजी का उन्हें स्नेह, आशीष और सहयोग मिला. दादाभाई ब्रिटिश पार्लियामेंट के पूर्व सदस्य (लिबरल पार्टी) थे तथा दक्षिण अफ्रीका के मसले पर उनकी पहल पर सभी दलों के सांसदों की एक बैठक गांधी के साथ आयोजित की गई थी.
इंग्लैंड पहुंचकर शुरुआत के कुछ दिन गांधी श्यामजी कृष्णवर्मा द्वारा स्थापित भारतीय छात्रों के लिए स्थापित ‘इंडिया हाउस’ में टिके थे. कृष्णवर्मा हिंसक साधनों से परिवर्तन में यकीन रखते थे, मांडवी-कच्छ के मूल रूप से थे और उन्होंने इंडियन होम रूल सोसायटी, इंडियन सोशियोलॉजिस्ट नामक पत्रिका भी शुरू की थी. कुछ ही दिन इंडिया हाउस में रहने के बाद गांधी एक ऑलीशान होटल में रहने चले गए थे. ब्रिटिश हुक्मरान के समक्ष रुतबा फीका न पड़े, यह मकसद रहा होगा.
दक्षिण अफ्रीका के मसले पर गांधी की दूसरी इंग्लैंड यात्रा 1909 में हुई. इस बीच दादा भाई भारत लौट गए थे. मदनलाल ढींगरा नामक श्यामजी कृष्णवर्मा के शागिर्द ने एक अंग्रेज अफसर की हत्या कर दी थी. श्यामजी ने अपनी पत्रिका में लिखा था कि राजनीतिक छलघात हत्या नहीं होती. इस मामले में गिरफ्तारी की आशंका में श्यामजी कृष्णवर्मा इंग्लैंड से पेरिस चले गए थे और इंडिया हाउस में वीडी सावरकर का वर्चस्व था. इस हत्या के बाद इंडिया हाउस से कई युवा दूर ही रहना चाहते थे. मदनलाल ढींगरा की हत्या के बाद पड़ने वाले दशहरे के मौके पर मुख्य अतिथि के नाते गांधी से उपयुक्त कोई व्यक्ति नहीं सूझा.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार भले ही एलपीजी की किल्लत से इनकार कर रही है लेकिन गैस एजेंसियों पर लंबी क़तारें हैं. गैस की किल्लत से जूझते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में कुछ अटल कैंटीन बंद हैं, कई हॉस्टल मेस और गुरुद्वारों में लंगर भी सिलेंडर की कमी प्रभावित हो रहे हैं.

मनरेगा के राज्य-स्तरीय तथ्य एक राजनीतिक रूप से असहज स्वरूप दिखाते हैं. यह कार्यक्रम उन इलाकों में सबसे सफल नहीं रहा जहां ज़रूरत सबसे ज़्यादा थी, बल्कि वहां बेहतर रहा जहां प्रशासनिक ढांचा मज़बूत और राजनीतिक इच्छाशक्ति स्पष्ट थी. केरल और ओडिशा के आंकड़े बताते हैं कि मनरेगा अधिकार से अधिक प्रशासनिक योजना बन गई है, ऐसे में वीबी-जी राम जी को क्या अलग करना होगा?

फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में ज़मानत देने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस पंकज भाटिया की आलोचना की थी. अब एक पड़ताल में सामने आया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच जस्टिस भाटिया की अध्यक्षता वाली एकल-न्यायाधीश पीठ ने दहेज संबंधित हत्या के 510 मामले सुने थे, जिनमें से 508 केस में उन्होंने आरोपी की ज़मानत मंज़ूर की.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को बदलने का आदेश दिया है. नौकरशाही में इस फेरबदल के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया.

झारखंड के रहने वाले लल्लन सिंह की 13 मार्च की रात मध्य प्रदेश के सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट में मौत हो गई. बताया गया है कि इसे लेकर ख़बर फैली कि उनकी मृत्यु कार्यस्थल पर हुए हादसे में हुई और कंपनी प्रबंधन घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है. इस बात से मज़दूर आक्रोशित हो उठे, जिसके बाद कंपनी परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. पुलिस के मुताबिक श्रमिक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.


