
मोदी पर वार, गांधी-गोडसे का जिक्र... मीटिंग के बाद क्या बोले नीतीश और विपक्षी दलों के 13 नेता
AajTak
पटना में विपक्ष की महाबैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान सभी दलों ने एक स्वर में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि इस विपक्षी बैठक का दूसरा चरण 12 जुलाई को शिमला में होगा.
पटना में विपक्ष की महाबैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी विपक्षी दलों ने एक स्वर में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो सभी विपक्षी दल बैठक में शामिल होने वाले सभी विपक्षी दल शामिल रहे, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता इस बैठक के बाद ही वापस दिल्ली के लिए निकल गए थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत नीतीश कुमार ने की.
नीतीश बोले अगली बैठक में होगा फैसला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही एक और विपक्षी बैठक की अध्यक्षता करेंगे. नीतीश ने कहा है कि अगली बैठक में शीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया जाएगा. कौन कहां से लड़ेगा इसका फैसला होगा. सीट बंटवारे का फैसला अगली बैठक में ही किया जाएगा. अगली बैठक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है. इस बैठक के बाद एक और बैठक जल्द होने वाली है. अगली बैठक में फाइनल फैसला किया जाएगा.
12 जुलाई को शिमला में बैठक- खरगे
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बोलने की बारी आई. कांग्रेस अध्यक्ष ने जुलाई में होने वाली शिमला की बैठक की तारीख का भी ऐलान कर दिया. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव लड़ने का कॉमन एजेंडा जल्द जारी किया जाएगा. हर राज्य में अलग-अलग एजेंडे पर काम होगा. विपक्ष की एक और बैठक की जाएगी, जो शिमला में 12 जुलाई को होगी. यहां पर अगली रणनीति बनाई जाएगी. सभी पार्टियां एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









