
मोदी के उत्तराधिकार के सवाल पर योगी आदित्यनाथ का मुस्कुराहट भरा 'वैराग्य' क्या कहता है?
AajTak
योगी आदित्यनाथ के समर्थक उनको देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं, लेकिन वो कह रहे हैं कि वो लंबी राजनीति नहीं करने वाले हैं, और एक दिन अपने मठ लौट जाएंगे - योगी आदित्यनाथ क्या संदेश दे रहे हैं, और किसके लिए?
योगी आदित्यनाथ जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, तो उनके पास प्रशासनिक अनुभव न होने की बातें हो रही थीं. तब भी जबकि उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव था. वो गोरखपुर लोकसभा सीट से पांचवी बार सांसद बने थे.
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उनके मोदी-शाह से मतभेद और तनावपूर्ण रिश्तों की भी खूब चर्चा रही. लेकिन, योगी आदित्यनाथ ने डंके की चोट पर सत्ता में वापसी की - और उसके बाद से योगी आदित्यनाथ के समर्थक उनको देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक शिगूफा छोड़ा था, जिस पर काफी चर्चा भी हुई थी. अरविंद केजरीवाल का दावा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल के हो जाने के बाद उनके कैबिनेट साथी अमित शाह प्रधानमंत्री बन जाएंगे, और योगी आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा.
और अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शिवसेना साथी संजय राउत ने भी वैसा ही शिगूफा छेड़ा है. मोदी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर दौरे को लेकर संजय राउत ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में रिटायर हो जाएंगे. सितंबर का जिक्र संजय राउत ने मोदी के बर्थडे के कारण किया होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बर्थडे 17 सितंबर को होता है, जब वो 75 साल के हो जाएंगे. मोदी ने 30 मार्च को नागपुर का दौरा किया था.
अपने राजनीतिक बयान में संजय राउत कहते हैं, प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10-11 साल में RSS मुख्यालय नहीं गए थे... अब वहां मोहन भागवत को टाटा, बाय-बाय कहने गये थे. संजय राउत का ये भी दावा है कि आरएसएस भी देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है, इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी को बुलाया गया था.
अब यही चर्चा बहसों में योगी आदित्यनाथ पर पहुंच जाती है, क्योंकि जब भी मोदी के उत्तराधिकारी की बात होती है बीजेपी के समर्थकों का एक तबका योगी-योगी करने लगता है - लेकिन यही सवाल जब योगी आदित्यनाथ के सामने लाया जाता है, तो वो पूरी बहस अलग दिशा में ही मोड़ देते हैं.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








