
'मोदी कांग्रेस को अर्बन नक्सल कहते हैं, वो खुद क्या है? उनकी पार्टी Terrorist की पार्टी है', खड़गे का जोरदार हमला
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हरियाणा में जो कुछ भी हुआ, हम उस घटना के संबंध में एक बैठक कर रहे हैं, एक बार रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या करने की जरूरत है और यह कैसे हुआ."
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को आतंकी पार्टी बताया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है. उनकी पार्टी ही आतंकी पार्टी है, लिंचिंग करते हैं, मारते हैं, एससी के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर बात करते हुए खड़गे ने कहा कि पूरा देश बोल रहा था कि कांग्रेस जीतेगी, बीजेपी की लीडरशिप भी बोल रही थी. ऐसा कौन सा फैक्टर है, जो कांग्रेस को हराया?
'मोदी सरकार जहां भी है...'
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "जो लोग ट्राइबल लोगों को लाकर रेप करते हैं, उन लोगों को ये लोग सपोर्ट करते हैं, ऊपर से कहते दूसरों को हैं. मोदी की गवर्नमेंट जहां भी है एससी और ट्राइबल्स पर अत्याचार होता है. देश और लोगों के बारे में कम बोलते हैं, पार्टी के बारे में ज्यादा बोलते हैं."
यह भी पढ़ें: 'भारत हो या बांग्लादेश, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए...', खड़गे ने भागवत पर कसा तंज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हरियाणा में जो कुछ भी हुआ, हम उस घटना के संबंध में एक बैठक कर रहे हैं, एक बार रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या करने की जरूरत है और यह कैसे हुआ. पूरा देश और यहां तक कि बीजेपी भी कह रही थी कि कांग्रेस जीतेगी, लेकिन उसके बाद भी, वे कौन से कारक थे जिनके कारण कांग्रेस हार गई? जीत के दौरान, बहुत से लोग होंगे जो इसका श्रेय लेंगे और हार के दौरान, बहुत से लोग होंगे जो इसकी आलोचना करेंगे."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










