
'मोदी कल को कह देंगे नमाज और जकात का भी दस्तूर नहीं है...', वक्फ पर PM के बयान पर मदनी का पलटवार
AajTak
मौलाना अरशद मदनी ने कहा,
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में जमीअत उलमा-ए-हिन्द की कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान मौलाना अरशद मदनी ने मौके पर आए लोगों को संबोधित किया और देश की आजादी में मुसलमानों के योगदान पर बात किया. उन्होंने कहा, "जमीअत उलमा-ए-हिन्द प्यार, मोहम्मद के लिए कुर्बानी देते आयी है. मुल्क में अमन और चैन के लिए हम काम करते आए हैं. हमारे बुजुर्गों ने कुर्बानी देकर मुल्क को आजाद कराया है. हमने मुल्क का दस्तूर बनाया है."
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कोई ये समझता है कि मुल्क का दस्तूर केवल हिन्दुओं ने बनाया है, तो वो दुनिया के बारे में कुछ नहीं जानता. हमारा किरदार मुल्क के साथ 145 साल पुराना है. कोई माई का लाल नहीं है, जो इसे खारिज कर सके.
'कांग्रेस का मकसद आजादी नहीं था...'
मौलाना मदनी ने भारत की आजादी का जिक्र करते हुए कहा, "हमने आजादी के लिए तब से लड़ाई लड़ी, जब कांग्रेस का जन्म भी नहीं हुआ था. कांग्रेस का मकसद मुल्क की आजादी नहीं था. कांग्रेस का निर्माण इसलिए हुआ, जिससे ब्रितानी हुकूमत और मुल्क के लोगों के बीच तालमेल बनाया जा सके."
'मोदी जी कहते हैं, वक्फ...'
पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मौलाना मदनी ने कहा, "मोदी जी ने कहा है कि वक्फ कोई चीज नहीं है, मुझे बड़ी हैरत हुई. कल को कहेंगे कि नमाज का दस्तूर नहीं है. वक्फ में संशोधन के मसले पर हमारा ऐतराज है."

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










