
मोटापा नहीं हो रहा कम तो तेजी से करें ये 3 काम, पिघल जाएगी सारी चर्बी
AajTak
अगर आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं और कई कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो आपकी वजन कम करने में काफी मदद कर सकते हैं.
मोटापा आज के दौर की एक बड़ी समस्या में एक है. भारत में अनेकों लोग मोटापा के शिकार हैं. मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और कई कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जो आपकी वजन कम करने में काफी मदद कर सकते हैं. मोटापा का लिंक हमारे खानपान और लाइफस्टाइल से सीधे तौर पर जुड़ा है, अगर हम इन दो चीजों को ठीक कर लेते हैं तो हम मोटापे से बच सकते हैं.
पोषण से भरपूर नाश्ता करें
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको ब्रेकफास्ट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए और कभी भी अपने ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए. आप इसमें प्रोटीन, फाइबर, जूस, फल, ओट्स आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं. प्रोटीन से भरपूर आहार लें. जंक फूड, मैदा, शक्कर, और तली-भुनी चीजों से बचें. फल और सब्ज़ियों का सेवन ज़्यादा करें. इनमें फ़ाइबर और पोषक तत्व होते हैं. पत्तागोभी का सेवन करें. इसमें मौजूद टैरटेरिक एसिड, शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को वसा में नहीं बदलता. खाना धीरे-धीरे चबाएं.
जल्दी उठने की आदत डालें
जी हां, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए. आयुर्वेद के अनुसार, सुबह जल्दी उठने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है. साथ ही मोटापा भी दूर होता है. सुबह जल्दी उठने से आपका शरीर एक्टिव रहता है और शरीर ठीक से काम करता है. एक्टिव शरीर फैट भी तेजी से बर्न करता है.
खाली पेट गुनगुना पानी पिएं

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










