
मोगा के मेयर को AAP ने पार्टी से निकाला, ड्रग तस्कर को बचाने में बुरे फंसे बलजीत चन्नी
AajTak
पंजाब में AAP ने मोगा मेयर बलजीत सिंह चन्नी को ड्रग तस्कर से कथित संबंधों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया और मेयर पद से भी हटाया. पार्टी महासचिव हरचंद सिंह बरसात ने कहा कि ड्रग्स, भ्रष्टाचार या किसी भी गलत काम पर AAP की जीरो-टॉलरेंस नीति है.
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से बाहर कर दिया है. उन पर आरोप है कि उनका ड्रग तस्करों से संबंध रहा, और इसी वजह से न सिर्फ उनकी पार्टी सदस्यता खत्म की गई, बल्कि मेयर पद भी उनसे ले लिया गया. यानी पार्टी ने उन्हें दोनों जगह से हटा दिया.
AAP पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसात ने कहा कि पार्टी की नीति बिल्कुल साफ है - अगर कोई व्यक्ति ड्रग्स, भ्रष्टाचार या किसी भी गलत काम में शामिल है, तो उसे किसी भी पद पर बने रहने की इजाजत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि पंजाब और यहां के युवाओं के भविष्य से जुड़ा है.
महासचिव बरसात ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार साफ कर चुके हैं कि ड्रग नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितना बड़ा नेता हो, किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
पार्टी का कहना है कि उनका लक्ष्य ड्रग तस्करों और उन्हें राजनीतिक सुरक्षा देने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करना है. इसीलिए चन्नी पर की गई यह कार्रवाई एक मिसाल के तौर पर देखी जा रही है.
खबरों में यह भी सामने आया है कि चन्नी पर आरोप था कि उन्होंने एक नशा तस्कर को छुड़ाने में मदद की और इसके बदले पैसे मांगे. इस मामले से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचीं, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ें: पंजाब में जमीन-जायदाद की ‘ईजी रजिस्ट्री’ लागू, CM भगवंत मान बोले- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी सरल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









