
मॉस्को की 12 घंटे तक बढ़ी रहीं धड़कनें, 360KM पहले ही वैगनर आर्मी का U-टर्न... बगावत से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन इस वक्त राजधानी मॉस्को की ओर अपने 25 हजार सैनिकों के साथ कूच कर ही रहे थे कि बेलारूस के राष्ट्रपति ने मध्यस्थता कराने का जिम्मा उठाया. हालांकि इस समझौते से पहले तक भी रूस में दिनभर हलचल रही.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त गृह युद्ध की स्थिति का सामना कर रहे हैं. वजह है रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर की बगावत. वैगनर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और साफ कहा कि देश को जल्द ही नया राष्ट्रपति मिलने वाला है. वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन इस वक्त राजधानी मॉस्को की ओर अपने 25 हजार सैनिकों के साथ कूच कर ही रहे थे कि बेलारूस के राष्ट्रपति ने मध्यस्थता कराने का जिम्मा उठाया. हालांकि इस समझौते से पहले तक भी रूस में दिनभर हलचल रही.
प्रिगोझिन के बागी तेवर को देखते हुए रूस की सरकार ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए. हालांकि इस वक्त रूस की राजधानी मॉस्को में लॉकडाउन है. रूसी सेना के सैनिक शहर की रक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं.
इससे पहले शनिवार शाम पुतिन ने रूसी लोगों को संबोधित करते हुए चेतावनी दी थी कि प्रिगोझिन ने 'उनकी पीठ में छुरा घोंपा है'. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन पर देशद्रोह, सशस्त्र विद्रोह शुरू करने और अपने ही देश की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था. वहीं इस आरोप पर प्रिगोझिन का कहना है कि उनका उद्देश्य सैन्य तख्तापलट नहीं बल्कि न्याय के लिए मार्च निकालना है.
1. बेलारूस के राष्ट्रपति ने की समझौते की बात
इस बगावत के बीच बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने प्रिगोझिन के साथ बातचीत की है. प्रिगोझिन ने रूस में वैगनर सैनिकों की आवाजाही को रोकने और तनाव कम करने के लिए लुकाशेंको के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. बेलारूसी राष्ट्रपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि फिलहाल प्रिगोझिन बगावत नहीं करेंगे. प्रिगोझिन की सेना अब अपने बेस की ओर वापस लौट रही है.
2. यूक्रेन ने भी जारी किया बयान

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











