
मॉल के गर्ल्स टॉयलेट में कैमरा लगाता था, वीडियो रिकॉर्ड करता था और... अब पुलिस के हत्थे चढ़ा
AajTak
भारत समेत दुनिया के कई देशों में मॉल के बाथरूम में कैमरे छिपाकर महिलाओं की निजता का हनन करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया. सबसे हैरानी की बात यह थी कि यह घिनौना काम महज 18 साल के एक लड़के ने किया.
भारत समेत दुनिया के कई देशों में मॉल के बाथरूम में कैमरे छिपाकर महिलाओं की निजता का हनन करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया. सबसे हैरानी की बात यह थी कि यह घिनौना काम महज 18 साल के एक लड़के ने किया. उसने न सिर्फ मॉल के बाथरूमों में हिडन कैमरे लगाए बल्कि उन रिकॉर्डिंग्स को बेचकर पैसा कमाया.
1अक्टूबर को न्यू जर्सी पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार किया, लेकिन यह मामला तब सामने आया जब 9 अगस्त को एक महिला ने न्यू पोर्ट सेंटर मॉल के जेसी पेनी स्टोर के बाथरूम का इस्तेमाल किया. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक उसकी नजर एक अजीब सी छोटी चीज पर गई. उस वक्त, महिला को अंदाजा नहीं था कि वह क्या देखने वाली है. जब उसने करीब से देखा तो उसका दिल धक-धक करने लगा. वह कोई मामूली चीज नहीं थी, बल्कि एक हिडन कैमरा था.
डर और घबराहट के बीच, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जैसे ही मॉल की तलाशी ली, उन्हें बाथरूम में और भी छिपे हुए कैमरे मिले, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ.
धीरे-धीरे इस घिनौने अपराध की परतें खुलने लगीं
कैमरों की जांच में पुलिस के होश उड़ गए. उन हिडन कैमरों में दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के सबसे निजी पलों को कैद किया गया था. कई मासूम लोग, जिन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था, उस घिनौने अपराध का शिकार बन चुके थे.
लेकिन फिर अचानक, उन फुटेज में पुलिस को एक ऐसा सबूत मिला जो पूरी कहानी पलटने वाला था. एक क्लिप में, लड़के की झलक साफ नजर आई. वह खुद बाथरूम में जाकर कैमरा लगाते हुए दिखाई दिया. यही वह अहम सबूत था जिसकी पुलिस को तलाश थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











