
मॉनसून सत्र: राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर भावुक हुए चेयरमैन वेंकैया नायडू, कहा- दुखी हूं, रातभर सो नहीं पाया
AajTak
बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही का आरंभ हुआ, राज्यसभा चेयरमैन नायडू कल की घटना पर संदेश पढ़ने लगे. राज्यसभा चेयरमैन ने चेयर से खड़े होकर कल की घटना पर दुख व्यक्ति किया. उन्होंने कहा कि मुझे कल की घटना से बहुत गहरी वेदना पहुंची है, मैं रात को सो नहीं पाया हूं.
राज्यसभा में मंगलवार को कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा किया था. कुछ सांसद टेबल पर भी चढ़ गए थे. इस घटना पर एक तरफ जहां सरकार की तरफ से आलोचना की जा रही है, वहीं राज्यसभा चेयरमैन एम. वेंकैया नायडू ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










