
मॉडल को देख फैन्स खा जाते हैं धोखा! उम्र जानकर होते हैं हैरान
AajTak
कुछ लोगों की उम्र ज्यादा होने के बाद भी लोग यकीन नहीं कर पाते हैं. एक ऐसी ही मॉडल का वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो गया है. उनके फैन्स का कहना है कि वह अपनी असली उम्र से काफी कम लगती है.
कई बार लोगों की उम्र ज्यादा होकर भी कम लगती है तो कई बार कम उम्र के लोग भी उम्रदराज लगते हैं. लेकिन एक ऐसी मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपनी उम्र से काफी कम दिखती हैं. फैन्स उनकी असली उम्र जानकर हैरान रह जाते हैं. जब इस मॉडल ने अपनी असली उम्र लोगों को सोशल मीडिया पर बताई तो वे हैरान हो गए.
डेली स्टार के मुताबिक, मॉडल का कहना है कि कई पुरुष उसके साथ डेट पर जाने की ख्वाहिश जता चुके हैं. लेकिन जब उनको इस मॉडल की उम्र का अहसास होता है, तब वह गच्चा खा जाते हैं.
मॉडल @princessaprilxo नाम से टिकटॉक पर काफी पॉपुलर है. उन्होंने हाल में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मुझे लोग बस तब तक चाहते हैं, जब तक मैं उनको अपनी उम्र नहीं बताती.
उनका कहना है कि कोई भी बुजुर्ग महिला को डेट करना नहीं चाहता. इसे लेकर उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया है. वैसे इस मॉडल ने जैसे ही अपनी उम्र टिकटॉक पर बताई, एकबारगी को तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ.
ज्यादातर यूजर ये बात नहीं पचा पा रहे थे कि इस महिला की उम्र इतनी ज्यादा है. दरअसल, इसकी एक वजह भी थी कि महिला के चेहरे को देख लगता ही नहीं है कि उनकी उम्र ज्यादा है, क्योंकि चेहरे पर झुर्री भी नजर नहीं आती है.
महिला के एक वीडियो को टिकटॉक पर 80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. महिला ने बताया है कि उसकी उम्र 44 साल है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुम बिल्कुल 44 साल की नहीं लगती हो. दूसरे यूजर ने लिखा लग रहा है कि तुम मजाक कर रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं इस समय 24 साल का हूं, अगर तुम मेरी गर्लफ्रेंड होती तो लोग पूछते कि आखिर कैसे ये मिली'.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










