
मैरिज एनिवर्सरी के लिए पुलिसकर्मी की अर्जी, लिखा- 'पश्चताप दिवस' की छुट्टी देने की कृपा करें
AajTak
Amravati Policeman Leave Application: पुलिसकर्मी का अजीबो गरीब आवेदन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यूजर्स इस अर्जी को चटखारे ले-लेकर शेयर कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक पुलिसकर्मी ने छुट्टी के लिए अनोखी अर्जी दी है. थानेदार को मराठी भाषा में दिया गया यह आवेदन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फिलहाल इस मामले में आवेदनकर्ता या दूसरे पुलिस अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.
दरसअल, जिले के मंगरुल दस्तगीर थाने के एक पुलिस कर्मचारी ने सोमवार यानी 28 मार्च को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए थाना प्रभारी को छुट्टी का एक आवदेन दिया. इसमें लिखा कि उसे 27 मार्च की साप्ताहिक छुट्टी की जगह 29 मार्च को शादी की सालगिरह पर छुट्टी दे दी जाए.
मराठी भाषा में लिखे इस छुट्टी के आवेदन में चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिसकर्मी ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी (Marriage Anniversary) को 'पश्चताप दिवस' का नाम दिया है. अंग्रेजी में इसे Repentance day कह सकते हैं.
जाहिर-सी बात है कि पुलिसकर्मी की यह अर्जी अब पूरे जिले के पुलिस महकमे समेत सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गई है. 'पश्चताप दिवस' सिर्फ इन दो शब्दों की वजह से इसे चटखारे लेते हुए सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. साथ ही एक जिले से निकलकर अब यह एप्लीकेशन इतनी वायरल हुई है कि प्रदेश के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर तक पहुंच गई है.
इस मामले में अब तक आवेदनकर्ता पुलिसकर्मी या फिर पुलिस विभाग के आला अफसरों को कोई बयान नहीं आया है. अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि थाना प्रभारी ने इस अर्जी को पढ़ने के बाद अपने मातहत को छुट्टी दी होगी या नहीं.
इससे पहले, मध्य प्रदेश के एक पुलिसकर्मी दिलीप अहिरवार की छुट्टी का आवेदन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने साले की शादी के लिए छुट्टी मांगी थी. थाना प्रभारी को दिए एप्लीकेशन में कॉन्स्टेबल ने लिखा था, ''मुझे साले की शादी में जाना अति आवश्यक है. पत्नी ने धमकी दी है कि अगर भाई की शादी में नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा.'' हालांकि, इस पत्र के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को अनुशासनहीनता के आरोप में आवेदनकर्ता पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








