
मैनपुरी से सपा के राजकुमार यादव को हराने वाले जयवीर सिंह बने यूपी सरकार में मंत्री
AajTak
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का गढ़ रही मैनपुरी सीट (Mainpuri) से सपा के राजकुमार यादव को हराने वाले जयवीर सिंह को योगी सरकार 2.0 में मंत्री बनाया गया है. जयवीर सिंह का परिवार भी राजनीति में सक्रिय है. जयवीर सिंह साल 1984 और 1988 में गांव के प्रधान भी रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) निवासी और मैनपुरी सदर से विधायक जयवीर सिंह को भी यूपी सरकार में मंत्री बनाया गया है. ठाकुर जयवीर सिंह कई पार्टियों में हाथ आजमा चुके हैं और पूर्व मंत्री भी हैं. जयवीर सिंह का परिवार भी राजनीति में सक्रिय है. जयवीर ने साल 2017 में बीजेपी का दामन थामा था.
जयवीर सिंह दो बार कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अराव के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साल 1984, 1988 में वे गांव करहरा के प्रधान रहे हैं. वहीं 2002 में और 2006 में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए. जयवीर सिंह 2007 में मायावती सरकार में सिंचाई यांत्रिक स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहे. इसके बाद 2012 में बसपा से मैनपुरी जनपद की करहल विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए.
2017 में थामा था भाजपा का दामन
जयवीर सिंह 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी ने सिरसागंज से चुनाव लड़वाया, जहां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हरिओम यादव ने जयवीर सिंह को 5 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया. हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने जयवीर सिंह को सपा के गढ़ मैनपुरी सदर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया, जहां इन्होंने समाजवादी पार्टी के राजकुमार यादव उर्फ राजू को 6766 वोटों से हराया.
परिवार का भी राजनीति में है काफी दबदबा
जयवीर सिंह के साथ उनके परिवार के सदस्य भी सक्रिय राजनीति में हैं. जयवीर सिंह की पत्नी रीता सिंह जिला सहकारी बैंक जनपद फिरोजाबाद की अध्यक्ष रह चुकी हैं. जयवीर सिंह के 2 पुत्र हैं. उनके बेटे अतुल प्रताप सिंह वर्तमान में फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं. जयवीर की पुत्रवधू व अतुल प्रताप सिंह की पत्नी अमृता सिंह ब्लाक प्रमुख हैं. वहीं जयवीर सिहं के छोटे पुत्र सुमित प्रताप सिंह परिवार का व्यवसाय संभालते हैं. सुमित प्रताप की पत्नी हर्षिता सिंह वर्तमान में फिरोजाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







