
मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी तो पहाड़ों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, होटल फुल, ट्रैफिक का लंबा जाम!
AajTak
मनाली में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. बीते काफी दिनों से घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ की फुहार गिर रही हैं. ऐसे में इन दिनों मनाली पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है.
मैदानी इलाकों में पारा बढ़ने से लोग बड़ी तादाद में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. ऐसे में मनाली का पर्यटन कारोबार चमक गया है. प्रचंड गर्मी से निजात पाने के लिए देशभर से पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं और मनाली की हसीन वादियों में अपना समय गुजार रहे हैं. इससे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों सहित मनाली भी पर्यटकों से गुलजार है.
मनाली में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. बीते काफी दिनों से घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ की फुहार भी गिर रही है. ऐसे में इन दिनों मनाली पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक के पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख किया है. मनाली के होटल 80 से 90 फीसदी भरे चल रहे हैं, जबकि वीकेंड में मनाली के तमाम होटल फुल हैं.
इन पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक
पर्यटन नगरी मनाली के साथ घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों कसोल , मणिकर्ण, सोलंगनाला, कोठी गुलाबा और मढ़ी में रौनक बढ़ी है. यहां पहुंचकर पर्यटक ज़िप लाइन, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग आदि गतिविधियां कर रहे हैं, जबकि शाम होते होते मनाली के माल रोड पर भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ती हैं.
मनाली में हर दिन पहुंच रहे 2200 से 2400 पर्यटक वाहन
ग्रीन टेक्स बेरियर मनाली के आंकड़ों पर नज़र दौड़ाएं तो पिछले एक सप्ताह में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है. रोजाना 2200 से 2400 पर्यटक वाहन मनाली में प्रवेश कर रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, बीते साल के मुकाबले अप्रैल महीने में इस साल 8800 ज्यादा पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं, जबकि मई महीने में 11 हज़ार से ज्यादा पर्यटक वाहन आए हैं. पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बाद अब मनाली के कई स्थानों में जाम की स्थिति भी बननी शुरू हो गई है. इसे देखते हुए मनाली में जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती भी की गई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








