
मैडम ये देखिए, फिर करने लगा अश्लील हरकत... बेंगलुरु में कुत्ता घुमाने गई महिला से शर्मनाक कृत्य
AajTak
बेंगलुरु में एक महिला से शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि महिला कुत्ता घुमाने गई थी, तभी एक युवक आया और उसे मैडम कहकर पुकारा, फिर शर्मनाक हरकत करने लगा.
बेंगलुरु में एक 33 वर्षीय महिला से शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि महिला सुबह अपने कुत्ते को टहलाने गई थी. इसी दौरान एक युवक आया और उसे मैडम कहकर पुकारा. फिर अश्लील हरकत करने लगा. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 33 वर्षीय एक महिला को अपने कुत्ते को टहलाते समय यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से अभद्रता का शिकार होना पड़ा. यह घटना 1 नवंबर को इंदिरानगर में हुई. पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सुबह करीब 11:57 बजे, जब वह अपने पालतू कुत्ते को टहला रही थी, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति आया. जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: UP: मेले में महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था मनचला, लोगों ने पकड़कर पीटा
पहले मैडम कहकर बुलाया, फिर करने लगा अश्लील हरकत
आते ही व्यक्ति ने महिला को 'मैडम' कहकर पुकारा. वहीं जब वह मुड़ी तो अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. शिकायतकर्ता ने कहा कि उस व्यक्ति ने जानबूझकर ऐसी हरकत की और उसे निशाना बनाया. इस कृत्य से स्तब्ध होकर वह अपने कुत्ते को लेकर घर भागी और बाद में अपनी बहन व अपनी सहेली को घटना के बारे में बताया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







