
मैट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात, प्यार, फिर लड़की लापता... सीमेंट के नीचे दफन ज्योत्सना की लाश का क्या है राज?
AajTak
ज्योत्सना प्रकाश अपनी रूममेट के साथ रहती थी. 28 अगस्त की रात को वो किसी से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकली, लेकिन फिर लौट कर नहीं आई. पहले रूममेट ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की और फिर घरवालों ने, लेकिन उसके मोबाइल फोन पर कॉल पिक नहीं हो रहा था.
Jyotsna Murder Case: नागपुर की रहने वाली एक लड़की अचानक गायब हो गई. उसका मोबाइल फोन ऑन था. पर फोन उठ नहीं रहा था. उधर, फोन की लोकेशन लगातार बदल रही थी. अलग-अलग जगहों पर नजर आ रही थी. ऐसे में पुलिस का शक गहरा हो गया. गुमशुदगी का राज़ कहीं मोबाइल फोन में ही क़ैद था. पुलिस ने फोन की सीडीआर यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई और तब एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने खुद पुलिस वालों को भी चौंका दिया. ये कहानी है एक फौजी के ख़ूनी इश्क की.
28 अगस्त 2024, रात 8.30 बजे, बेसा चौक - नागपुर 32 साल की ज्योत्सना प्रकाश आकरे इसी इलाके में अपनी रूम मेट के साथ रहती थी. 28 अगस्त की रात को वो किसी से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकली, लेकिन फिर लौट कर नहीं आई. पहले रूम मेट ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की और फिर घर वालों ने, लेकिन उसके मोबाइल फोन पर कॉल पिक नहीं हो रहा था. अगले दिन यानी 29 अगस्त को ज्योत्सना के भाई ने नागपुर के ही बेलतरोड़ी थाने में अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
सीसीसीटी फुटेज और सीडीआर की जांच रिपोर्ट लिखे जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल फोन का डंप डाटा निकाल कर ये जानने समझने की कोशिश की गई कि आखिर ज्योत्सना की आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी और उसकी लास्ट लोकेशन कहां थी. लेकिन इस कोशिश के बावजूद पुलिस को ज्योत्सना का कोई खास सुराग नहीं मिल सका. इस तरह करीब दो हफ्ते से ज्यादा का वक़्त गुज़र गया. 20 दिन बाद ज्योत्सना के भाई ने एक बार फिर पुलिस में अपनी बहन की गुमशुदगी को लेकर शिकायत की और शक जताया कि उसकी बहन का किसी ने अपहरण कर लिया है.
पुलिस ने दर्ज किया ज्योत्सना के अपहरण का केस अब तक पुलिस को भी कुछ ऐसा ही लग रहा था. क्योंकि पहली बात तो ये थी कि ज्योत्सना बालिग लड़की थी, पढ़ी लिखी आत्मनिर्भर थी, ऑटोमोबाइल के एक शो रूम में काम करती थी. और दूसरी ये कि वो हमेशा अपने घरवालों के संपर्क में रहती थी. ऐसे में उसका अपने-आप यूं गायब हो जाना और पिछले बीस दिनों से किसी से भी फोन पर बात तक नहीं करना पुलिस को भी हैरान कर रहा था. लिहाजा, पुलिस ने भाई की दूसरी शिकायत पर ज्योत्सना के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की और अपनी तफ्तीश में तेजी लाई.
बार-बार बदल रही थी ज्योत्सना की मोबाइल लोकेशन पुलिस इस बात को लेकर भी बहुत हैरान थी कि आखिर ज्योत्सना के मोबाइल फोन की लोकेशन अलग-अलग वक्त पर नागपुर के बाहर अलग अलग इलाक़ों में नजर आ रहा था, लेकिन फोन उठ नहीं रहा था.
मैट्रिमोनियल साइट के ज़रिए ज्योत्सना से मिला था अजय अब पुलिस ने ज्योत्सना को जानने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की शुरुआत की और इसी कड़ी में एक नाम सामने आया- अजय वानखेड़े का. अजय वानखेड़े एक फौजी था और उसकी पोस्टिंग नागालैंड में थी. मूल रूप से नागपुर के ही रहने वाले अजय वानखेड़े की ज्योत्सना से मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी. और दोनों तब से एक दूसरे के संपर्क में थे. हालांकि ज्योत्सना के घर वालों का कहना था कि अजय और ज्योत्सना के रिश्ते की बात किसी वजह से बन नहीं पाई थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









