
मैच के बाद गर्लफ्रेंड को ग्राउंड में बुलाकर फुटबॉलर ने किया प्रपोज!
AajTak
dd
कुछ समय पहले ही फुटबॉल सुपरस्टार्स क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पॉल पोग्बा ऑफ फील्ड कोका कोला और बीयर की बोतलें खिसकाकर जबरदस्त सुर्खियों में थे. अब एक अमेरिकी फुटबॉलर ऑनफील्ड किए गए प्रपोजल के बाद चर्चा बटोर रहे हैं. अमेरिका के फुटबॉलर हसानी डॉटसन स्टीफनसन ने फुटबॉल पिच पर ही अपनी पार्टनर को प्रपोज कर दिया. स्टीफनसन मिनेसोटा क्लब के लिए खेलते हैं और जब उनकी टीम ने सैन जोसे टीम के साथ 2-2 से बराबरी की तो उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. बता दें कि क्लब मिनेसोटा की टीम मेजर लीग सॉकर में हिस्सा ले रही है. स्टीफनसन ने मैच ड्रॉ होने के बाद पारंपरिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड पेट्रा वुकोविक को प्रपोज किया. पेट्रा ने भी स्टीफनसन का प्रपोजल स्वीकारा कर किया और वहां मौजूद फैंस इस दौरान तालियां बजाने लगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










