
मैगी, केचप और बारिश का पानी... समुद्र में लापता हुआ शख्स 24 दिन ऐसे जिंदा रहा!
AajTak
शख्स 24 दिन तक टोमैटो केचप मैगी खाकर जिंदा रहा. बारिश के पानी से उसने अपनी प्यास बुझाई. उसकी कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रही है. शख्स को नौसेना ने रेस्क्यू किया है. उसने कहा- बहुत मुश्किल समय था. मुझे नहीं पता कि आज कैसे जीवित हूं.
एक शख्स समुद्र में लापता हो गया. 24 दिन बाद जब वह जिंदा मिला तो लोग हैरान रह गए. शख्स इतने दिन तक टोमैटो केचप और मैगी खाकर जिंदा रहा. बारिश के पानी से उसने अपनी प्यास बुझाई. अब उसकी कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रही है. डोमिनिका के रहने वाले इस शख्स को कोलंबियाई नौसेना ने रेस्क्यू किया था.
यूएसए टुडे के मुताबिक, नौसेना ने बताया कि उन्होंने समुद्र में लापता हुए एक शख्स को बचाया है. उसका नाम एल्विस फ्रेंकोइस है. वह एक सेलबोट पर कैरिबियन समंदर में 24 दिनों तक भटकता रहा और इस दौरान केचप, मैगी, लहसुन पाउडर आदि खाकर जिंदा रहा. उसने पतवार पर 'Help' लिखकर एक टापू पर धंसा दिया था, जिसे देखकर नौसैनिक उसके पास पहुंचे.
रेस्क्यू किए गए एल्विस का एक वीडियो कोलंबियाई नौसेना द्वारा जारी किया गया है. इसमें वह कहता है- मेरे पास खाना-पानी नहीं था. केवल केचप की एक बोतल, लहसुन पाउडर और मैगी थी. 24 दिन तक उसे ही खाता रहा, ताकि जिंदा रह सकूं. 24 दिन तक कोई जमीन नहीं दिखी. कोई भी बात करने के लिए नहीं था. कुछ समझ नहीं आ रहा था. बस परिवार और भगवान को याद कर रहा था.
A Dominican sailor has been rescued after 24-days adrift in the Carribean. Elvis Francois says he was swept up in bad weather while repairing his boat. His key to survival? A bottle of tomato sauce and some seasoning. @apiotrowski9 #9News pic.twitter.com/JqOK6iZZIT
वीडियो में एल्विस ने आगे कहा- यह बहुत मुश्किल समय था. मुझे नहीं पता कि आज कैसे जीवित हूं. जान बचाने के लिए नौसेना का आभारी हूं. वीडियो डॉक्टर एल्विस की जांच करते दिख रहे हैं. बताया गया कि वो एकदम स्वस्थ था.
ऐसे समुद्र में हुआ था लापता

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










