
'मैं TIPS देने के लिए तैयार हूं, उन्हें कैसे PERFORM करना चाहिए', विपक्ष को पीएम मोदी की नसीहत
AajTak
शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष को पीएम मोदी ने सलाह भी दी और तंज भी कसा. पीएम ने कहा कि अगर विपक्ष चाहे तो वे उन्हें टिप्स देने के लिए तैयार हैं कि कैसे परफॉर्म किया जाए. पीएम मोदी ने सत्ता पक्ष से भी कहा कि उन्हें भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कहा है कि विपक्ष को अपनी रणनीति बदलनी चाहिए. मैं उन्हें टिप्स देने के लिए तैयार हूं कि परफॉर्म कैसे करना चाहिए. पीएम मोदी ने विपक्ष संसद को चलने देने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी दल हो, नई पीढ़ी के सांसद को जो पहली बार सदन आए हैं उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए.
प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रामा करने के लिए बहुत जगह है लेकिन यहां पर ड्रामा नहीं डिलीवरी चाहिए. यहां नारे नहीं नीति पर बदल देना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण के लिए सकारात्माक सोच होनी चाहिए.
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि ये सत्र सिर्फ रिचुअल नहीं है ये राष्ट्र को प्रगति की ओर तेज गति से ले जाने के जो प्रयास चल रहे हैं उसमें ऊर्जा भरने काम ये सत्र करेगा. ऐसा उनका विश्वास है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष लोगों के बीच नहीं जा पा रहा है और ये लोग सारा गुस्सा सदन में निकालते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में माताओं-बहनों की भागीदारी बढ़ रही है, इससे नया विश्वास पैदा होता है. पीएम ने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती और दूसरी ओर अर्थतंत्र की मजबूती, इसे भी दुनिया बहुत बारीकी से देख रही है. भारत ने सिद्ध कर दिया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर. जिस गति से आज भारत की आर्थिक स्थिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है, ये स्थिति नया विश्वास जगाती है और नई ताकत देती है.
पीएम ने कहा कि ये संत्र संसद देश के लिए क्या सोच रही है, क्या करना चाहती है, क्या करने वाली है इन मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











