
'मैं हॉटी, नॉटी, सिक्स्टी हूं...', रवि शास्त्री के X पोस्ट से कंफ्यूज हुए फैंस, बोले- कुछ गड़बड़ है
AajTak
पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के हालिया X पोस्ट ने मानो लोगों को हैरत में डाल दिया है. लोग इससे इतना कंफ्यूज हो गए हैं कि कहा रहे हैं- पक्का शास्त्री का अकॉउंट हैक किया गया है.
पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री आम तौर पर सोशल मीडिया पर गंभीर पोस्ट करते हैं. लेकिन उनके हालिया X पोस्ट ने मानो लोगों को हैरत में डाल दिया है. कुछ घंटे पहले किए गए उनके पोस्ट से लोग कंफ्यूज हो गए हैं. इसमें उन्होंने बाथरोब पहने हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'आई एम हॉटी, आई एम नॉटी, आई एम सिक्स्टी.'
ये ऐसा पोस्ट है जिसकी उम्मीद रवि शास्त्री के फैन उनसे बिलकुल नहीं कर रहे थे. ऐसे में लोगों ने संदेह जताया कि कुछ तो गड़बड़ है, शायद ये शास्त्री के किसी नए ए़ड का सीन है या फिर पक्का उनका X अकॉउंट हैक हुआ है. इस पोस्ट को X पर आए एक से दो घंटे ही हुए हैं लेकिन इसे 1.1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये संख्या बढ़ती ही जा रही है. इसके अलावा इसको 8400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है.
कमेंट सेक्शन में अधिकतर लोग कह रहे हैं कि शास्त्री ऐसा पोस्ट नहीं कर सकते, हो न हो पक्का उनका अकॉउंट हैक किया गया है. एक अन्य यूजर ने लिखा - हो सकता है कि ये उनके किसी नए विज्ञापन का टीजर हो. वहीं कई लोगों ने मजे लेते हुए कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- 60 की उम्र में इतना हैंडसम दिखना तो मैं भी डिजर्व करता हूं. एक यूजर ने लिखा- मैं आपके कैप्शन से सहमत हूं.
बताते चलें कि फैंस के दिलों पर राज करने वाले रवि शास्त्री ने महज 30 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने 80 टेस्ट मैच में 11 शतक और 12 अर्धशतक की बदौलत 3830 रन बनाए. वहीं, उनके नाम पर 151 विकेट दर्ज हैं. वनडे में चार शतकों के साथ उन्होंने 3108 रन बनाए और 129 विकेट भी निकाले.
प्रथम श्रेणी क्रिकेट (1979/80-1993/94) की बात करें, तो शास्त्री ने 245 मैचों में 44 की औसत के साथ 13202 रन बनाए, जिसमें उनके 34 शतक और 66 अर्धशतक शामिल रहे. साथ ही उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से 509 विकेट निकाले, पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 9/101 रही.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










