
'मैं साथ खड़ी हूं, अगर स्वाति मालीवाल चाहें तो...', बदसलूकी मामले में बोलीं प्रियंका गांधी
AajTak
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने ये आरोप केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर लगाए हैं. पार्टी के नेता संजय सिंह ने बाद में बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है और वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे.
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर मालीवाल से मारपीट के आरोप हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें समन भेज चुकी है. इस बीच महिला नेता लगातार मालीवाल के समर्थन में आगे आ रही हैं.
इस संबंध में जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने ज्यादा देखा नहीं है क्योंकि मैं अभी यूपी में हूं. किसी भी महिला के साथ कोई अत्याचार होगा तो मैं तो महिला के पक्ष में ही बोलूंगी. मैं महिला के पक्ष में ही खड़ी रहूंगी. बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है? बीजेपी ने हाथरस पर कुछ नहीं किया. उन्नाव के केस में कुछ नहीं किया. बीजेपी ने हमारी महिला पहलवान के मुद्दे पर कुछ नहीं किया.
प्रियंका ने कहा कि अगर सही मायने में कुछ गलत हुआ है तो मैं उस महिला के साथ खड़ी हूं. अगर स्वाति मालिवाल मुझसे बात करना चाहेंगी तो मैं बात करूंगी. अगर केजरीवाल जी को पता है इस मामले के बारे में तो मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल जी कुछ सही कार्रवाई करेंगे. उम्मीद है कि केजरीवाल जी कुछ समाधान ढूंढेगे, जो स्वाति मालीवाल को स्वीकार्य हो. मैं हमेशा से महिलाओं पर किसी भी तरह के अत्याचार के खिलाफ बोलती रही हूं. इस मामले पर जो भी एक्शन लिए जाने की जरूरत है, उसे लिया जाना चाहिए.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उत्पीड़न के साथ ही किसी भी नेता द्वारा अन्य कोई भी गलत कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के मामले में चाहे कोई भी पार्टी या गठबंधन हो तो इन्हें दोहरा मापंदड नहीं अपनाना चाहिए. इन्हें बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से जरूर सबक लेना चाहिए.
बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि इस घटना के 32 घंटे बाद संजय जी ने कहा था कि मामले पर एक्शन लिया जाएगा. इस पर संज्ञान लिया गया है. ये संज्ञान लिया गया है? उनके खिलाफ एफआईआर या उनकी गिरफ्तारी के बजाए विभव साहब सुल्तान केजरीवाल साहब के साथ घूम रहे हैं. अपने PA के किरदार को बखूबी निभा रहे हैं. केजरीवाल ने इस वाकये पर एक शब्द नहीं बोला है. मालीवाल से हाथापाई की गई है. उस पर चुप्पी बरकरार है. ये लोग दुनियाभर की बात करेंगे, शिगुफे छोड़ेंगे लेकिन इस पर एक शब्द नहीं बोलेंगे.
इल्मी ने कहा कि सीएम साहब के घर पर, सीएम साहब के पीएम द्वारा, सीएम साहब के कहने पर एक महिला सांसद के साथ हाथापाई की गई. लेकिन ये लोग एक शब्द नहीं बोले.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









