
'मैं शिव भक्त, सारा जहर निगल जाता हूं...', असम की रैली में बोले PM मोदी
AajTak
असम के दरांग में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ. उन्होंने कांग्रेस पर भूपेन हजारिका का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि असम और नॉर्थ ईस्ट का सपना पूरा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के दरांग में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर पर बात की और कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिन्दूर में जबरदस्त सफलता मिली. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किए. उन्होंने कहा कहा, "मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं."
पीएम मोदी ने कहा कि असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका को याद करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उनके जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात रही.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने लॉन्च किया 'मोदी मित्र डिजिटल योद्धा' कैंपेन, 25 लाख वॉलंटियर तैयार करने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि असम के महान संतानों और पूर्वजों ने जिस सपने को देखा था, उसे साकार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. पीएम ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने याद दिलाया कि जिस दिन भारत सरकार ने भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, उसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कहकर उनका अपमान किया था कि मोदी "नाचने गाने वालों" को भारत रत्न दे रहे हैं.
1962 के चीन युद्ध का भी पीएम ने किया जिक्र
पीएम ने कहा कि यह बयान असम और उसके लोगों के योगदान का भी अपमान था. 1962 में चीन के साथ युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय पंडित नेहरू ने जो बयान दिया था, उसके बाद नॉर्थ ईस्ट का घाव आज तक नहीं भरा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी उसी घाव पर नमक छिड़कने का काम कर रही है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







