
'मैं यहां तू वहां, अपना कुत्ता कहां?' IAS कपल के 3500 km दूर ट्रांसफर पर मीम्स वायरल
AajTak
Sanjeev Khirwar Transfer: अब IAS दंपति की तैनाती देश के दो विपरीत छोरों पर हुई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि उनका VIPS कुत्ता कहां जाएगा.
IAS Couple Sanjeev Khirwar And Rinku Dugga: आईएएस दंपति संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का ट्रांसफर हो गया है. संजीव खिरवार को लद्दाख भेजा गया है, वहीं रिंकू धुग्गा का अरुणाचल प्रदेश तबादला हुआ है. दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम (Thyagraj Stadium) में कुत्ता घुमाने को लेकर दोनों IAS अधिकारी विवादों में आए थे.
अब IAS दंपति की तैनाती देश के दो विपरीत छोरों पर हुई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि अब उनका कुत्ता कहां जाएगा. ट्विटर पर #DogWalkingIAS ट्रेंड कर रहा है, जिसपर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने बागबान फिल्म के गाने- मैं यहां, तू वहां.. गाने के साथ मीम भी शेयर किए हैं.
IAS का कुत्ता का कहां जाएगा?
जैसे ही IAS दंपति के तबादले की खबर आई, सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछने लगे कि अब उनका कुत्ता कहां जाएगा, लद्दाख या अरुणाचल? संदीप कुमार (@Sandeep99115250) नाम के ट्विटर यूजर ने एक डॉगी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- IAS ऑफिसर का कुत्ता कहां जाएगा? वहीं एक अन्य यूजर (@theUnethical1) ने पूछा- अब उनके कुत्ते को कौन घुमाएगा?
Where will the Dog Go.#IASOfficer pic.twitter.com/J7Lov1PuOe
Who will take the dog for a walk now? 😂#IASOfficer#SanjeevKhirwar pic.twitter.com/2zNQUUscel

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










