
'मैं मां भारती का सबसे बड़ा पुजारी, 140 करोड़ देशवासी मेरे आराध्य', अबू धाबी में बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र ब्रह्म स्वामी कह रहे थे कि मोदी सबसे बड़े पुजारी हैं. मैं जानता नहीं हूं कि मैं मंदिरों के पुजारी की योग्यता रखता हूं या नहीं लेकिन इस बात का गर्व अनुभव करता हूं कि मैं मां भारती का पुजारी हूं. परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, जो शरीर दिया है उसका कण कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है. 140 करोड़ देशवासी आराध्य देव हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. यह मंदिर बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (BAPS) का है. मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वे अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र ब्रह्म स्वामी कह रहे थे कि मोदी सबसे बड़े पुजारी हैं. मैं जानता नहीं हूं कि मैं मंदिरों के पुजारी की योग्यता रखता हूं या नहीं लेकिन इस बात का गर्व अनुभव करता हूं कि मैं मां भारती का पुजारी हूं. परमात्मा ने मुझे जितना समय दिया है, जो शरीर दिया है उसका कण कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है. 140 करोड़ देशवासी आराध्य देव हैं.
उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ देशवासी मेरे आराध्य देव हैं. साथियों अयोध्या के हमारे उस परम आनंद को आज अबू धाबी में मिली ख़ुशी की लहर ने और बढ़ा दिया. मेरा सौभाग्य है कि मैं पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर और फिर अब अबू धाबी में इस मंदिर का साक्षी बना हूं.
मोदी ने कहा कि हमारे वेदों ने कहा है कि एकम सत्यं विप्रा बहुदा वदंति अर्थात एक ही ईश्वर को, एक ही सत्य को, विद्वान लोग अलग अलग तरह से बताते हैं. ये दर्शन भारत की मूल चेतना का हिस्सा है इसलिए हम स्वभाव से ही न केवल सबको स्वीकार करते हैं बल्कि सबका स्वागत भी करते हैं. हमें विविधता में बेर नहीं दिखता, हमें विविधता ही विशेषता लगती है.
पीएम ने बताईं मंदिर की खास बातें
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे अबू धाबी के मंदिर की कुछ खास बातों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा, इस मंदिर में आपको पग पग पर विविधता में विश्वास की झलक दिखेगी. हिंदू धर्म के साथ-साथ इजिप्ट की हाइरोग्लिप और कुरान की कहानियां भी उकेरी गई हैं. मंदिर में प्रवेश करते ही वॉल ऑफ हार्मनी के दर्शन हुए थे. इसके बाद इस बिल्डिंग का इम्प्रेंसिव थ्रीडी एक्सपीरियंस होता है, इसे पारसी समाज ने शुरू करवाया है. लंगर की जिम्मेदारी के लिए सिख भाई आगे आए हैं. मंदिर के निर्माण में हर धर्म के लोगों ने काम किए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






