
'मैं नहीं कर पाऊंगा', रूम में नोट लिखकर कोटा से भागा NEET का छात्र कुशीनगर में मिला
AajTak
कोटा शहर की एसपी अमृता दुहन ने मंगलवार को कहा कि स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया और लापता छात्र की लोकेशन उनके साथ शेयर की गई. सोमवार रात को उसे रेस्क्यू कर लिया गया. उन्होंने बताया कि कोटा पुलिस की एक टीम भी कुशीनगर भेजी गई है.
कोटा में अपने पीजी रूम से लापता 19 साल के NEET अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश में पता लगा लिया गया है. कोटा पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि बिहार के मूल निवासी अमन कुमार सिंह 11 और 12 मई की मध्यरात्रि को स्वर्ण विहार कॉलोनी में अपने पीजी रूम से निकल गया था. इसकी जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और तकनीकी जांच और पूछताछ के माध्यम से उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पाई गई.
कुशीनगर में मिला छात्र
कोटा शहर की एसपी अमृता दुहन ने मंगलवार को कहा कि स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया और लापता छात्र की लोकेशन उनके साथ शेयर की गई. सोमवार रात को उसे रेस्क्यू कर लिया गया. उन्होंने बताया कि कोटा पुलिस की एक टीम भी कुशीनगर भेजी गई है.
कुन्हारी सर्कल इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने कहा कि लड़के को सोमवार रात को ढूंढ़ लिया गया और सिटी पुलिस उसे कोटा ला रही है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि छात्र अपनी मर्जी से वहां पहुंचा था. उसका बयान दर्ज होने के बाद आगे की जानकारी का पता लगाया जाएगा.
अमन पिछले दो साल से कोटा में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने बताया था कि उसने अपना फोन और एक नोट छोड़ा था जिसमें उसने लिखा था कि वह NEET परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका और वह एग्जाम पास नहीं कर पाएगा.
गुमराह करने के लिए लिखा नोट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










