
'मैं दोबारा आऊंगा और बदला लूंगा...' धमकी मिली तो गुस्साए लड़के, गलतफहमी में अनजान युवक को पीट दिया
AajTak
UP News: मेरठ में मारपीट का मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा है. इस वारदात को गलतफहमी में अंजाम दिया गया. पुलिस ने इसमें किसी भी सांप्रदायिक जुड़ाव का खंडन किया है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में देर रात एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय से होने से इलाके में अब तनाव का माहौल है. पुलिस का कहना है कि गलतफहमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
दरअसल, शहर के नौचंदी थाना इलाके के जैदी फार्म निवासी कासिम सोमवार रात कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था. आरोप है कि इसी दौरान फार्म से सटे शास्त्री नगर में कुछ युवकों ने अचानक उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है, इसलिए सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े वीडियो भ्रामक कैप्शन के साथ वायरल किए जा रहे हैं.
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने इस मामले में कहा, घटनास्थल पर कुछ युवकों ने एक लड़के की थोड़ी देर पहले किसी बात को लेकर मारपीट की थी. पिटनेवाला यह धमकी देकर गया था, 'मैं दोबारा आऊंगा और बदला लूंगा.' इसके कुछ देर बाद ही कासिम नाम का युवक मौके से गुजरा, तो धमकी के बाद लड़ने के लिए तैयार बैठे गलतफहमी में उस पर टूट पड़े. जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, तब तक उसके हमलावरों ने बुरी तरह घायल कर दिया. इस मामले में तुरंत ही मुकदमा दर्ज किया गया है. घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर 308 में मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस का यह भी कहना है कि सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है कि कासिम नमाज पढ़ने के लिए निकला था जबकि यह पूरी तरह से असत्य है. घायल युवक की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें लिखा है कि पीड़ित रात को 9 बजे कुछ सामान लेने जा रहा था. इसलिए दूसरी तरीके की बातें वीडियो के साथ फैलाना या प्रचारित करना पूरी तरीके से गलत है.
वहीं, मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान भी हो गई है. जल्दी से जल्दी उनको गिरफ्तार किया जाएगा और विवेचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









