
'मैं तमिलनाडु से आती हूं, जहां हिंदी पढ़ना गुनाह...', जानें संसद में क्यों बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
AajTak
वित्त मंत्री बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब दे रही थीं. इस दौरान उन्होंने सपा के सदस्य राजीव रॉय द्वारा उन्हें लिखे गए एक पत्र का जिक्र करते हुए हिंदी में कुछ कह रही थीं. तभी एक शब्द पर अटकने पर उन्होंने कहा कि मेरी हिंदी भाषा इतनी अच्छी नहीं है. मैं बोलचाल की हिंदी में कुछ ही शब्द बोल पाती हूं.
बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर लोकसभा में गरमागरम चर्चा के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि हिंदी सीखने की इच्छा रखने पर तमिलनाडु की सड़कों पर उनका मजाक उड़ाया गया. वित्त मंत्री ने कहा, "वे (विपक्ष) हिंदी के खिलाफ हैं. हिंदी सीखने की इच्छा रखने पर तमिलनाडु की सड़कों पर मेरा मजाक उड़ाया गया."
दरअसल, वित्त मंत्री बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब दे रही थीं. इस दौरान उन्होंने सपा के सदस्य राजीव रॉय द्वारा उन्हें लिखे गए एक पत्र का जिक्र करते हुए हिंदी में कुछ कह रही थीं. तभी एक शब्द पर अटकने पर उन्होंने कहा कि मेरी हिंदी भाषा इतनी अच्छी नहीं है. मैं बोलचाल की हिंदी में कुछ ही शब्द बोल पाती हूं. हिंदी की इतनी शब्दावली जरूर समझती हूं कि क्या अपशब्द हैं और क्या नहीं. मैं एक ऐसे राज्य से आती हूं जहां हिंदी पढ़ना गुनाह है, इसलिए मुझे बचपन से हिंदी पढ़ने से रोका गया.
इस बीच जब तमिलनाडु के कुछ द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) सदस्यों ने वित्त मंत्री के बयान का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि जब मैं कहती हूं कि (तमिलनाडु में) माहौल हिंदी सीखने के अनुकूल नहीं था तो यह मैं तमिलनाडु में अपने निजी अनुभव से कहती हूं. मेरा अपना अनुभव है कि स्कूल से अलग जब मैंने हिंदी सीखी तो तमिलनाडु की सड़कों पर मेरा मजाक उड़ाया गया. यह मेरा अपना अनुभव है.
'PM मोदी ने सभी स्थानीय भाषाओं का सम्मान बढ़ाया'
निर्मला सीतारमण ने कहा, "मुझे एक ऐसा प्रधानमंत्री बताइए जो तमिल को संयुक्त राष्ट्र में लेकर गया हो... नरेंद्र मोदी. मुझे एक ऐसा प्रधानमंत्री बताइए जो तमिल को बार-बार उद्धृत करता हो. क्योंकि वह उस भाषा का सम्मान करते हैं. मुझे एक ऐसा प्रधानमंत्री बताइए जिनके साथ डीएमके गठबंधन में रही हो, जहां प्रधानमंत्री ने तमिल को उद्धृत किया हो. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री ने हर राज्य को अपनी भाषा रखने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल समेत सभी स्थानीय भाषाओं का सम्मान बढ़ाया है."
'भारत का बैंकिंग सिस्टम प्रोफेशनल हाथों में'

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










