
'मैं डायन नहीं हूं, एक आम महिला हूं, मुझे पीटा और गांव से निकाल दिया...', पीड़िता ने SP को सुनाई आपबीती
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला को उसके रिश्तेदारों ने डायन बताकर बुरी तरह पीटा और गांव से निकाल दिया. महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद पीड़िता एसपी के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. महिला का कहना है हो सकता है अब उसे इंसाफ मिल जाए.
Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां हाथ में बैनर लेकर एसपी कार्यालय पहुंची एक महिला ने कहा कि मैं डायन नहीं हूं, एक आम महिला हूं. मुझे इंसाफ दो या मौत दे दो. एसपी ऑफिस के बाहर न्याय मांगने पहुंची महिला का कहना है कि उसने परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है. पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
भीलवाड़ा जिले में महिलाओं के साथ मारपीट कर उन्हें डायन बताकर प्रताड़ित करने के मामले सामने आते रहे हैं. जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की गई. इस महिला को पश्चिमी राजस्थान मारवाड़ क्षेत्र के एक भोपा के कहने पर डायन घोषित कर मारपीट की गई. महिला ने जब मामले की एफआईआर रायपुर थाने में दर्ज करवाई तो पुलिस ने जांच कर अंतिम रिपोर्ट ही लगा दी. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अब इस महिला ने भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिद्धू से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई.
एसपी बोले- अधिकारियों को दोबारा दिया है जांच का आदेश
इस मामले में एसपी आदर्श सिद्धू ने कहा कि रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला परिवार के साथ शिकायत लेकर पहुंची थी. महिला ने बताया कि उसके जेठ के लड़के और अन्य रिश्तेदारों ने उसे डायन बताकर मारपीट कर गांव से निकाल दिया. इसे लेकर रायपुर थाने में एक मामला दर्ज हुआ था और जांच में पुलिस ने एफआर लगा दी, लेकिन परिवादी इस जांच से संतुष्ट नहीं हैं. अब संबंधित अधिकारियों से पुनः जांच का आदेश दे रहा हूं.
वहीं शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित महिला ने कहा कि उसके जेठ के बेटे से मारवाड़ के किसी भोपा ने कह दिया कि तुम्हारी काकी डायन है और तुम्हारे घर में जो भी कुछ बुरा हो रहा है, उसके लिए तुम्हारी काकी जिम्मेदार है. इसके बाद से यह लोग मुझे डायन बताकर मारपीट कर घर से निकाल दे रहे हैं.
रिपोर्टः प्रमोद तिवारी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







