
'मैं डर गई, लगा सपना देख रही हूं और अब भी यहीं फंसी हूं...' 19 साल की लड़की के साथ हुई शॉकिंग घटना
AajTak
इस लड़की के साथ एक ऐसी घटना हुई है कि वही उस पर यकीन नहीं कर पा रही. उसे दिन के वक्त भी ऐसा लगता है कि वो एक बुरा सपना देख रही है. अब उसने अपनी कहानी बताई है.
एक लड़की ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया है. उसने जो कुछ भी झेला वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था. लड़की को अब भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा कि उसके साथ ऐसा भी हो सकता है. डाएप एक 19 साल की वियतनामी लड़की थीं. वो नई नौकरी शुरू करने की उम्मीद में थीं. उन्हें वियतनाम से म्यांमार लाया गया. यहां लाकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया. बाहर से दूसरे लोगों की आवाजें आती थीं लेकिन वो उन्हें देख नहीं पाती थीं.
अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस घर के कमरे में उन्हें रखा गया, वहां हथियारों के साथ गार्ड निगरानी कर रहे थे. तब तक वो समझ चुकी थीं कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर तस्करी का शिकार बनाया गया है. अब उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी है. पांच बहन भाई वाले एक गरीब परिवार में पली बढ़ी डीएप बस दो वक्त की रोटी की तलाश में थीं. उन्होंने 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर फैक्ट्री में काम करना शुरू किया क्योंकि परिवार के पास शिक्षित करने के लिए पैसे नहीं थे.
फेसबुक पर एक शख्स से हुई दोस्ती
फैक्ट्री में तीन साल तक काम करने के बाद उन्होंने कपड़े की दुकान और रेस्टोरेंट में भी काम किया. लेकिन पैसा बहुत कम मिलता था. फिर 2019 में उनकी एक शख्स के साथ फेसबुक पर दोस्ती हो गई. उसने म्यांमार में नौकरी दिलाने का ऑफर दिया. कई बार इस ऑफर को लेकर बातचीत हुई. कहा गया कि वेटरेस की नौकरी करनी होगी और अच्छा खासा पैसा मिलेगा. फिर डाएप अपने ऑनलाइन दोस्त के साथ म्यांमार आ गईं.
एयरपोर्ट पर पहुंचते ही डाएप को 24 घंटे तक अलग-अलग कार में बिठाकर शहर का चक्कर लगवाए जाने के बाद शान राज्य में छोड़ा गया. उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया. उनसे कहा गया कि उनका काम वेश्यावृत्ति करना होगा. डाएप ने इससे इनकार कर दिया. अब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें काबू में करने की कोशिश की. काफी मारा पीटा. लेकिन वो विरोध करती रहीं.
गार्ड कमरे में रेप करके गए

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










