
'मैं ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करूंगी, लेकिन एक शर्त...', बोलीं हिलेरी क्लिंटन
AajTak
हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो वह (ट्रंप) इस भयानक रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कर सकते हैं, लेकिन वह इसे इस तरह खत्म करें कि यूक्रेन को आक्रामक देश (रूस) के लिए अपनी जमीन न छोड़नी पड़े, तो मैं उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर दूंगी.
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अगर ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को इस तरह खत्म कर दें कि यूक्रेन को रूस के लिए अपना कोई भी इलाका न छोड़ना पड़े, तो वह उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर देंगी.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हिलेरी ने ये बयान 'रेजिंग मॉडरेट्स' पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान दिया. हिलेरी ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो वह (ट्रंप) इस भयानक युद्ध को खत्म कर सकते हैं, अगर वह इसे इस तरह खत्म कर दें कि यूक्रेन को आक्रामक देश (रूस) के लिए अपनी जमीन न छोड़नी पड़े और पुतिन के सामने मजबूती से खड़े हो सकें, जो हमने अब तक नहीं देखा. लेकिन शायद यह मौका है. अगर राष्ट्रपति ट्रंप इसके आर्किटेक्ट बनते हैं, तो मैं उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करूंगी. उन्होंने आगे कहा कि मेरा मकसद ये है कि पुतिन के सामने किसी तरह की हार मानने की स्थिति न आए.
क्लिंटन का ये बयान उस वक्त आया जब ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में होने वाली ऐतिहासिक वार्ता के लिए यात्रा कर रहे थे. इस बैठक का उद्देश्य तीन साल से जारी रूस- यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालना है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है पुतिन समझौता करना चाहते हैं और उनके हिसाब से इस प्रयास के असफल होने की संभावना सिर्फ 25% है.
ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को हराया था.चुनाव प्रचार के दौरान हिलेरी ने ट्रंप के समर्थकों को 'बास्केट ऑफ डिप्लोरेबल्स' कहा था और उन्हें 'सिर्फ अनुभवहीन नहीं, बल्कि राष्ट्रपति पद के लिए स्वभाव से भी अनुपयुक्त' बताया था. उन्होंने उस समय ट्रंप द्वारा पुतिन की प्रशंसा की भी आलोचना की थी, जो रूस के यूक्रेन पर हमले से कई साल पहले की बात है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






