
'मैं जेल पहुंचा और मुझे मिलने तक नहीं दिया गया', मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव
AajTak
सपा के ट्विटर हैंडल चलाने वाले मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव लखनऊ जेल पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद अखिलेश ने कहा कि आज मैं यहां जेल में मनीष जगन अग्रवाल से मिलने आया था, लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी गाली गलौज करती है, बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट से बारे में हमारे परिवार के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
सपा के ट्विटर हैंडल को चलाने वाले मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव जेल पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद अखिलेश ने कहा कि आज मैं यहां जेल में मनीष जगन अग्रवाल से मिलने आया था, लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया. मैं इसलिए भी जेल आया था कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता जेल देख सकें, क्योंकि अब उनका भी जेल आना लगा रहेगा.
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी गाली गलौज करती है, बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट से बारे में हमारी पत्नी, परिवार और बच्चियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी पुलिस का गलत इस्तेमाल करती है और उन पर गलत काम करने का दबाव बनाती है.
अखिलेश बोले- फर्जी मुकदमों में भेजा गया जेल
इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और फर्जी मुकदमों में जेल भेजा गया. उन्होंने यहां आजम खान का उदाहरण भी दिया. अखिलेश ने ऐलान किया कि अब समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी. अखिलेश ने कहा कि मैं आज पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचा लेकिन वहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला. 12 बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं आया, जबकि पुलिस को जाना चाहिए. लेकिन उसके बावजूद भी कोई पुलिस अधिकारी मिला नहीं.
'BJP सरकार से न करें न्याय की उम्मीद'
सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार से न्याय की उम्मीद न करें. पुलिस और प्रशासन अन्याय और झूठ बोलने वालों के साथ है. सच बोलने वालों को सजा मिलेगी. यह सिर्फ एक दिन की बात नहीं है, बीजेपी अपने लोगों से जानबूझकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करवाती है ताकि दूसरे जवाब दें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









