
'मैं चांद निगल गई...', सिर पर तलवार लटकाकर महिला ने किया शानदार बेली डांस, वीडियो वायरल
AajTak
छत्तीसगढ़ की रहने वाली लावण्या दास माणिकपुरी ने अपने बेली डांस के साथ सिर पर तलवार का संतुलन बनाए रखते हुए कमाल कर दिखाया है. वीडियो में लावण्या को सिर पर तलवार रखकर बड़ी खूबसूरती से बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है.
बेली डांस खुद में ही एक कठिन कला है, जिसमें महारत हासिल करने के लिए सालों की मेहनत और साधना लगती है. लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई बेली डांस करते हुए अपने सिर पर नंगी तलवार का संतुलन भी बनाए रखे, तो यह कला और भी हैरान करने वाली वाली बन जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें एक लड़की ने डांस के साथ खतरनाक स्टंट का अद्भुत प्रदर्शन किया है.
छत्तीसगढ़ की रहने वाली लावण्या दास माणिकपुरी ने अपने बेली डांस के साथ सिर पर तलवार का संतुलन बनाए रखते हुए कमाल कर दिखाया है. वीडियो में लावण्या को सिर पर तलवार रखकर बड़ी खूबसूरती से बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है. बैकग्राउंड में 'ओमकारा' फिल्म का हिट गाना 'नमक इश्क का' बज रहा है, जो इस परफॉर्मेंस में चार चांद लगा रहा है. लावण्या की यह परफॉर्मेंस देखने वालों को हैरान कर रही है, वहीं इस खतरनाक स्टंट की वजह से रोमांचित हैं.
देखें वीडियो
वीडियो में दिखा खतरनाक स्टंट, फैंस रह गए दंग वीडियो में दिखता है लावण्या ने बड़े ही सावधानी से सिर पर तलवार रखी. फिर डांस शुरू किया. उनके कदमों और हाथों की हरकतों के साथ तलवार का संतुलन बना रहा.लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया तलवार गिरने के बेहद करीब लग रही थी, जिसने परफॉर्मेंस को और भी रोमांचक बना दिया.
फैंस ने की तारीफ, कुछ ने जताई चिंता
लावण्या की इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. पोस्ट के कैप्शन में लावण्या ने लिखा-2867वीं कोशिश के बाद और हां, ये तलवार 10 साल से भी पुरानी है, तो इसे ध्यान में रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










