
मैं गलत थी, मान जाओ... पूर्व पति के घर के बाहर महिला का हाइवोल्टेज ड्रामा!
AajTak
हाल ही में महिला का पति से तलाक हुआ था. तलाक के बाद उसे गलती का एहसास हुआ. ऐसे में वह पूर्व पति के घर के बाहर पहुंच गई और 6 घंटे तक धूप में वहीं खड़ी रही. वह उसे मनाने में जुटी हुई थी.
एक महिला अपने पूर्व पति से फिर से शादी करना चाहती है. इसके लिए वह बैनर-पोस्टर लेकर उसके घर के बाहर डट गई. महिला एक दो नहीं बल्कि पूरे 6 घंटे पूर्व पति के घर के बाहर खड़ी रही और शादी की गुहार लगाती रही. उसका वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, मामला चीन के शेडोंग प्रांत का है. जहां की एक महिला का वीडियो चर्चा में है. इसमें वो हाथों में बैनर लेकर एक अपार्टमेंट के बाहर खड़ी दिख रही है. उसके बैनर में लिखा है- पति जी, मैं गलत हूं. अब बस आपसे दोबारा शादी करना चाहती हूं और अपने बच्चे को एक कंप्लीट फैमिली देना चाहती हूं. मैं आपके नीचे आने का इंतजार करूंगी.
बीते हफ्ते हुई ये घटना चीनी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. बताया गया कि हाल ही में महिला और उसके पूर्व पति का डाइवोर्स केस फाइनल हुआ है. हालांकि, वे पहले से अलग रह रहे हैं. पर अब महिला को अलग होने का अफसोस हो रहा है. ऐसे में उसने पूर्व पति को फिर से शादी करने का प्रपोजल दिया. लेकिन पूर्व पति की ओर से कोई जवाब नहीं आया.
चिलचिलाती धूप में खड़ी थी महिला
वीडियो में दिखाया गया कि कैसे चिलचिलाती धूप में महिला अपार्टमेंट के नीचे कार पार्किंग में खड़ी है. उसने अपने हाथों में पोस्टर पकड़ रखा है, जिसमें पूर्व पति से माफी मांगते हुए शादी करने की अपील की गई है. करीब 6 घंटे तक वह ऐसे ही खड़ी रही. बाद में वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी.
महिला बार-बार पोस्टर को ऊपर उठाकर अपने पूर्व पति का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसका नाम पुकार रही थी. कभी वह घुटने टेक कर चिल्लाती तो कभी हाथ जोड़कर बाहर निकलने की विनती करती. लेकिन वीडियो में पूर्व पति का कोई रिएक्शन नहीं आया. हालांकि, वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










