
'मैं कभी मुंबई नहीं गया... भाईचारे में करवाई हत्या', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी जीशान का बड़ा खुलासा
AajTak
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड और आरोपी नंबर-2 जीशान अख्तर ने स्वीकार किया है कि उसने ही हत्या करवाई थी. जीशान ने कहा कि ये हत्या पैसे के लिए नहीं बल्कि भाईचारे में हुई थी. उसने दावा किया कि वह कभी मुंबई नहीं गया. साथ ही जीशान ने अपने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अलग होने का भी दावा किया है और बताया कि भारत से भागने में पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने उसकी मदद की थी.
पिछले साल 12 अक्टूबर को बांद्रा में एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. अब एक साल बाद इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और मुंबई पुलिस की चार्जशीट में आरोपी नंबर-2 जीशान अख्तर ने स्वीकार किया है कि उसने ही बाबा सिद्दीकी हत्या करवाई थी. साथ ही उसने दावा किया कि वह कभी मुंबई नहीं गया.
भारत से फरार जीशान अख्तर ने आज तक/इंडिया टुडे से खास बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. जीशान ने कहा कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर बाबा सिद्दीकी की हत्या कराई थी. हालांकि, उसने दावा किया कि वह कभी मुंबई नहीं गया. पर उसने लोगों को हायर किया था.
हमने भाईचारे में कराई हत्या
बातचीत के दौरान जीशान ने दावा किया कि हत्या के लिए उसे कोई पैसे नहीं मिले थे. उसने कहा, 'हमें बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए पैसे नहीं मिले थे, हमने भाईचारे में हत्या की. मैं कभी न भारत आऊंगा, न कभी सोचूंगा. मैं आज तक मुंबई नहीं गया, हमारे लड़कों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की. मैंने अपने हाथों से नहीं किया, हम लोगों ने करवाया था.'
हमारा लॉरेंस से कोई लेना-देना नहीं
जीशान ने ये भी बताया कि अब उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लेना-देना नहीं है. दोनों के बीच तनाव हो गया था, इसलिए उसने अलग होने का फैसला किया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







