
'मैं ऐसी राष्ट्रपति बनूंगी जिसके पास कॉमन सेंस होगा...', कमला हैरिस ने DNC के आखिरी दिन कसा तंज, ट्रंप का आया रिएक्शन
AajTak
कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए कहा कि हमें मिलकर काम करना होगा. मैं सभी अमेरिकी नागरिकों का राष्ट्रपति बनने का वादा करती हूं. देश को आगे ले जाने के लिए आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं. मैं देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) के आखिरी दिन आधिकारिक तौर पर पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार कर ली है.
कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए कहा कि हमें जीत की दिशा में काम करना होगा. इस दौरान वहां मौजूद भीड़ लगातार कमला और USA के नारे लगा रही थी.
डेमोक्रेटिक कन्वेंशन को संबोधित करते हुए हैरिस ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में मैं जिस रास्ते से होकर यहां तक पहुंची हूं, वह मेरी उम्मीद से परे रहा है. मेरी यात्रा मेरी मां की तरह बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण रही है. मैं उन्हें हर दिन याद करती हूं. मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए इस उम्मीदवारी को स्वीकार करती हूं.
नॉन सीरियस शख्स है ट्रंप
कमला हैरिस ने कहा कि कई मायनों में डोनाल्ड ट्रंप नॉन सीरियस शख्स है. ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचने के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप के कार्यकाल में और उनके पद से हटने के बाद देश में जो कुछ हुआ है, उसे हम सबने देखा है. ट्रंप ने वोटर्स के फैसले को नकारने की कोशिश की थी. जब वह पिछले चुनाव में हारे थे, तो उन्होंने एक भीड़ हमले के उद्देश्य से भेजी थी, जहां उन्हें लोकतंत्र को तार-तार किया. हमें पीछे नहीं लौटना है, हमें सुनहरे भविष्य के साथ आगे बढ़ना है. एक ऐसा भविष्य जिसमें मिडिल क्लास का खास ख्याल रखा जा सके क्योंकि अमेरिका की सफलता में इस वर्ग की खास भूमिका रही है. मेरे कार्यकाल में मिडिल क्लास को और मजबूती देना मेरे उद्देश्यों में से एक होगा.
कमला हैरिस ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं सभी अमेरिकी नागरिकों का राष्ट्रपति बनने का वादा करती हूं. देश को आगे ले जाने के लिए आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं. मैं देश को जोड़ने वाली राष्ट्रपति बनूंगी. एक ऐसी राष्ट्रपति जो पढ़ और सुन सकती है. एक ऐसी राष्ट्रपति जिसके पास कॉमन सेंस होगा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









