
'मैं एक रईस की किराए की गर्लफ्रेंड थी, काम होता था...' मॉडल ने सुनाई अपने प्रोफेशन की कहानी
AajTak
लिस्बन की एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने दावा किया है कि वह इटली के एक रईस शख्स की भाड़े पर गर्लफ्रेंड बनकर रह चुकी है. इसके लिए उसे हर महीने सैलरी मिलती थी.
अमीर लोग गर्लफ्रेंड भी सैलरी पर रखते हैं! एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ऐसा ही खुलासा किया है. उसने बताया कि वह खुद एक 'स्टे एट होम गर्लफ्रेंड' रह चुकी है. इस मॉडल का कहना है कि दूर से देखने पर लोगों को लगता है कि रईस लोगों के साथ रहने वाली हम जैसी मॉडलों की जिंदगी काफी ग्लैमरस होती होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मॉडल का नाम डायना सिडवा है. वह पहले रेंट पर एक धनी बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी. काम के सिलसिले में उसे दुनिया भर में घूमने का मौका मिला, लेकिन इस दौरान उसे सिर्फ घर पर रखा जाता था. हालांकि,वहां ऐशो-आराम की हर लग्जरी उपलब्ध होती थी. फिर भी डायना कहती हैं कि यह जीवनशैली उतनी अच्छी नहीं है जितनी दिखती है.
फोर्ब्स की सूची में शामिल रहा है वो रईस पुर्तगाल के लिस्बन की रहने वाली डायना सिडवा ने बताया कि उन्हें अपने इतालवी प्रेमी से हर महीने सैलरी मिलती थी. जबकि वह व्यापार के सिलसिले में दुनिया भर में यात्रा करता रहता था. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने खुलासा किया है कि उसे भाड़े पर रखने वाला प्रेमी फोर्ब्स की 30 से कम उम्र के अमीरों की सूची में शामिल एक व्यक्ति था.
23 साल की ये मॉडल इंस्टाग्राम पर बढ़िया भोजन, लग्जरी कार और ब्रांड कोलैबोरेशन जैसी अपनी आलीशान जीवनशैली का प्रदर्शन करती रही है. लेकिन अब डायना का कहना है कि क्या ऐसी जीवनशैली सार्थक है.डायना ने कहा कि मैं अब और दिखावटी गर्लफ्रेंड या घर में रहने वाली प्रेमिका बनकर नहीं रहना चाहती. बस बहुत हो गया. मेरा किसी पर कोई आरोप नहीं है, लेकिन मैं इन सब से गुजर चुकी हूं और अब मैं अपना अनुभव साझा कर रही हूं. क्योंकि इससे आपको सालों की थेरेपी से बचाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 'हर कोई मुझे पत्नी बनाना चाहता है...', मॉडल ने बताया - 24 घंटे में मिले शादी के 85 प्रपोजल
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया और वास्तविक जीवन में कई ऐसी लड़कियों को देखती हैं जो दावा करती हैं कि वे कुछ नहीं करना चाहतीं, लेकिन समय के साथ यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है. डायना ने कहा कि हां, मैं मानती हूं कि जवानी में बहुत मजा आता है, लेकिन जब आप 30 या 40 साल के हो जाते हैं और जीवन में कोई उपलब्धि हासिल नहीं होती, तो लगता है कि यह थोड़ा ज्यादा हो गया. इसलिए किसी धनी शख्स के साथ जुड़कर उस पर निर्भर रहने के बजाय अपनी आत्मनिर्भरता विकसित करना ज्यादा जरूरी है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








