
'मैं उसे भूल नहीं पा रहा हूं'... पत्नी की हुई मौत तो श्मशान में ही पति ने लगा ली फांसी
AajTak
शादी के दो महीने के बाद पत्नी की मौत का सदमा एक पुलिसकर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपनी जान दे दी. खास बात है कि पुलिसकर्मी ने उसी जगह फांसी लगाई, जहां पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था.
शादी के दो महीने के बाद पत्नी की मौत का सदमा एक पुलिसकर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपनी जान दे दी. खास बात है कि पुलिसकर्मी ने उसी जगह फांसी लगाई, जहां पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था. मामला छत्तीसगढ़ के बालोद का है. यहां पर एक आरक्षक ने पत्नी वियोग में आत्महत्या कर ली है. (मनीष और हेमलता की फाइल फोटो) दरअसल, बालोद पुलिस को टेकापार निवासी मनीष नेताम की फांसी से लटकती लाश मिलने की सूचना मिली. मृतक आरक्षक मनीष नेताम धमतरी जिले के बोरई थाने में पदस्थ था. दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. 17 दिन पहले घर में लगे टाइल्स से फिसलकर उसकी पत्नी हेमलता की मौत हो गई थी. 2 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे यह दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे. पत्नी की मौत के बाद से ही आरक्षक मनीष गमगीन रहता था. ग्रामीणों की माने तो पत्नी की असमय मृत्यु से आहत आरक्षक पति हर रोज अंतिम संस्कार स्थल पर जाकर अपनी पत्नी को याद करके रोया करता था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










