
'मैं इस ड्राइवर के साथ सेफ नहीं हूं...' Uber कैब में बैठे शख्स ने शेयर किया शॉकिंग VIDEO
AajTak
इस शख्स के ट्वीट पर उबर और मुंबई पुलिस दोनों की तरफ से कमेंट किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने कहा कि वो कैब में ड्राइवर के साथ खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है.
उबर कैब से ट्रैवल कर रहे एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और कहा कि वो इस कैब ड्राइवर के साथ सेफ महसूस नहीं कर रहा है. उसने ये वीडियो कैब के भीतर ही बनाया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामले में मुंबई पुलिस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है.
पैसेंजर का नाम विक्रांत है. उन्होंने अपनी इस राइड के दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया. उनके ट्वीट पर उबर और मुंबई पुलिस दोनों की तरफ से कमेंट किया गया है. शेयर किए गए वीडियो में कैब ड्राइवर फोन पर वीडियो देखते हुए नजर आ रहा है. वो ड्राइविंग के साथ साथ ऐसा कर रहा था.
वेदांत ने वीडियो शेयर कर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं इन दिनों उबर में ट्रैवल करते हुए सेफ महसूस नहीं कर रहा, इसके ड्राइवर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग कर रहे हैं. ये ड्राइवर गोद में फोन रखकर वीडियो देख रहा है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ये मुंबई में हुआ है. आप इसे रोकने के लिए क्या करेंगे उबर मुंबई?'
ड्राइवर की इस लापरवही को लेकर लोग खूब गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. मुंबई पुलिस ने भी मसले पर वेदांत से अधिक जानकारी देने को कहा. उन्होंने जहां घटना हुई, उसकी लोकेशन मांगी ताकि आगे की जांच की जा सके. उबर इंडिया की तरफ से भी कहा गया कि वो इस घटना के बारे में जानकर चिंतित है. और इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करता.
इस वीडियो को अभी तक 1.46 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. वीडियो को एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. बड़ी संख्या में लोग कमेंट करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, 'ये खतरों से भरी और मूर्खतापूर्ण ड्राइविंग है. गाड़ी चलाते समय वीडियो देखना बेहद मूर्खता की श्रेणी में आता है. उबर इंडिया आपको उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और एक उदाहरण पेश करना चाहिए. यह चलन दूसरे राज्यों में भी फैल रहा है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं उससे फोन बंद करने को कहता. अगर दो बार ऐसा कहने पर भी वो नहीं सुनता तो मैं गाड़ी से उतरने की धमकी देता.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










