
मैं आपको वार्निंग देता हूं... NEET सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील पर क्यों भड़के CJI? पढ़ें- पूरी बहस
AajTak
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और वरिष्ठ वकील मैथ्यूज के बीच बहस हुई हो. इससे पहले भी इसी साल मार्च में इलेक्टोरल बॉन्ड मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश द्वारा वार्निंग देने के बाद भी नेदुम्परा सुनवाई के बीच में व्यवधान डाल रहे थे.
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG पेपर लीक मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और वरिष्ठ वकील मैथ्यूज नेदुम्परा के बीच बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि मुख्य न्यायाधीश ने नेदुम्परा को बाहर निकालने के लिए सिक्योरिटी बुलाने को कह दिया. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.
दरअसल, NEET-UG पेपर लीक के मामले में सुनवाई के चलते नीट मामले में एक याचिकाकर्ता का पक्ष रखने वाले वरिष्ठ वकील नरेंद्र हुड्डा अपना पक्ष मुख्य न्यायाधीश की पीठ के सामने रख रहे थे तभी उन्हें बीच में रोकते हुए नडुरम्परा ने कोर्ट में कहा,' मुझे कुछ कहना है' उनकी इस बात पर डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वे अपना पक्ष हुड्डा की बात पूरी हो जाने के बाद रखें.
इस बात पर नेदुम्परा ने मुख्य न्यायाधीश की बात का जवाब देते हुए कहा कि , 'मैं यहां सबसे सीनियर हूं'. नेदुम्परा की इस बात पर नाराज होते हुए मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि, 'मैं आपको वार्निंग दे रहा हूं. आप इस तरह गैलरी में नहीं बोल सकते. मैं इस कोर्ट का इंचार्ड हूं. सिक्योरिटी को बुलाओ ऐर इन्हें बाहर करो'. चंद्रचूड़ की इस बात पर नेदुम्परा ने कहा वे खुद जा रहे हैं , उन्हें कुछ भी बताने की ज़रूरत नहीं है.
CJI ने दिया ये जवाब
मुख्य न्यायाधीश ने नेदुम्परा के जवाब देते हुए कहा कि , 'आपको कुछ भी कहने की ज़रूरत नहीं है. मैंने न्यायालय को पिछले 24 साल से देखा है. मैं वकीलों को कोर्ट की कार्यवाई में इस तरह पेश नहीं आने दे सकता'. चंद्रचूड़ की बात का पलटवार करते हुए नेदुम्परा ने कहा कि, 'मैंने 1979 से देखता आ रहा हूं'. कोर्ट रूम में नेदुम्परा के इस रवैये पर मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें वार्निंग देते हुए कहा कि मुझे आपके खिलाफ नोटिस जारी करनी पड़ सकती है.
तुषार मेहता ने भी की बर्ताव की निंदा

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











