
'मैंने हमेशा जनता की सेवा की है', संदेशखाली को लेकर आलोचना पर बोलीं TMC सांसद नुसरत जहां
AajTak
संदेशखाली को लेकर पश्चिम बंगाल में बवाल मचा हुआ है. वहां की महिलाओं और विपक्षी नेताओं का आरोप है कि जबसे नुसरत जहां सांसद चुनी गई हैं, तबसे उन्होंने इलाके में कदम नहीं रखा है. ऐसी आलोचनाओं का बसीरहाट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने जवाब दिया है.
पश्चिम बंगाल में संदेशखाली को लेकर बवाल मचा हुआ है. उत्तर 24 परगना जिले का यह गांव कई हफ्तों से विवाद के केंद्र में है. संदेशखाली की कई महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अवैध रूप से जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं. इसके अलाव स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने टीएमसी सांसद नुसरत जहां पर भी आरोप लगाए हैं कि जबसे वो सांसद बनी हैं, तबसे इलाके में कदम नहीं रखा है. तृणमूल सांसद ने रविवार को इन आरोपों का जवाब दिया है.
बसीरहाट सांसद ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि मैंने खुशी के समय, मुसीबत के समय में अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों की सच्ची सेवा की है. इसके साथ ही उन्होंने संदेशखाली मामले को लेकर कहा कि इसका राजनीतिकरण बंद होना चाहिए.
अखबार में छपे आर्टिकल का दिया जवाब
नुसरत ने एक स्थानीय अखबार में छपे आर्टिकल का जवाब भी दिया है, जिसमें संदेशखाली के स्थानीय लोगों के हवाले से कहा गया था कि उन्होंने सांसद के रूप में चुने जाने पर अपने वादे पूरे नहीं किए. इसके अलावा लेख में संदेशखाली के विधायक सुकुमार महतों का भी हवाला दिया गया था, जिन्होंने कहा कि अगर नुसरत जहां संदेशखाली का दौरा करतीं तो टीएमसी पर लोगों का भरोसा मजबूत होता.
'संदेशखाली जल रहा है और सांसद....'
इस आर्टिकल में बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने नुसरत जहां की आलोचना करते हुए कहा, "जहां संदेशखाली जल रहा है, जबकि सांसद डॉग डे, चॉकलेट डे और वेलेंटाइन डे मना रही हैं."

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









