
'मैंने इकलौता कमाने वाला खो दिया... अब मेरा कोई नहीं', नहीं थम रहे डिलीवरी एजेंट की मां के आंसू
AajTak
दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से Zepto के 25 वर्षीय डिलीवरी एजेंट हेम शंकर की मौत हो गई. इस घटना के बाद उनकी मां रुक्मिणी ने कहा कि उन्होंने परिवार का इकलौता सहारा खो दिया है. उन्होंने न्याय की मांग की है. शनिवार तड़के स्कूटर से जा रहे हेम शंकर को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मारे गए 25 वर्षीय डिलीवरी एजेंट हेम शंकर की मां रुक्मिणी ने कहा कि उन्होंने परिवार का इकलौता कमाने वाला खो दिया है. रोते हुए उन्होंने कहा, 'अब मेरा ख्याल कौन रखेगा? मेरा कोई नहीं है.' यह हादसा शनिवार तड़के करीब 3:26 बजे हुआ.
'नशे में लग रहा था कार चालक'
हेम शंकर Zepto में डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करते थे. शनिवार तड़के करीब 3:26 बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटर से जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि कार चालक नशे में लग रहा था और हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहा था.
'बेटे ने छोले-भटूरे लाने के लिए कहा'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रुक्मिणी ने रोते हुए कहा कि शुक्रवार रात घर आने से पहले उनके बेटे ने उनसे छोले-भटूरे लाने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, 'उसने कहा कि वह घर आ रहा है और छोले-भटूरे मंगवाने के लिए कहा. घर आकर उसने जल्दी-जल्दी खाना खाया और निकल गया. उसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई.' उन्होंने कहा, 'तड़के 3-4 बजे के बीच मुझे हादसे की जानकारी मिली. मैं अस्पताल पहुंची और उसका शव देखा. उन्होंने बताया कि बेटे को उस हालत में देखकर वह बेहोश हो गईं.
'पहले भी एक एक्सीडेंट कर चुकी थी कार' मृतक के बड़े भाई देवेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपी की कार पहले भी एक हादसे में शामिल थी. उन्होंने कहा, 'मैं एक शादी में था जब उसके दोस्त का फोन आया. अस्पताल पहुंचने तक वह मर चुका था. पीछे से आ रही काली कार पहले भी एक एक्सीडेंट कर चुकी थी और उसी ने मेरे भाई की बाइक को टक्कर मारी. कार पर 14 चालान लंबित हैं. एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन न्याय मिलेगा या नहीं, पता नहीं.'

प्रयागराज की एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद झूंसी थाना पुलिस कार्रवाई करेगी. स्वामी ने आरोपों को झूठा बताते हुए त्वरित जांच की मांग की है. यह अर्जी आशुतोष ब्रह्मचारी ने धारा 173(4) के तहत दी थी. मामले में दो नाबालिगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं.

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की वार्ता में दोनों देशों ने व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. दोनों ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ समझौते को मजबूत सप्लाई चेन की दिशा में अहम कदम बताया. साथ ही अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से आगे ले जाने का लक्ष्य दोहराया.

मुंबई में राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया. राहुल गांधी RSS के एक व्यक्ति द्वारा 12 साल पुराने मानहानि मामले में तीसरी बार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कोर्ट पहुंचे. इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आंदोलन हुआ, जिसपर यूथ कांग्रेस की नेतृत्व ने तीखी प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाए. देखें वीडियो.

मेरठ क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जीएसटी फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी कंपनियों के जरिए करीब 70 करोड़ रुपये का कागजी लेन-देन दिखाकर सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपये का चूना लगाया. इस खुलासे के बाद टैक्स चोरी के एक संगठित नेटवर्क का भी पता चला है.

ओडिशा के केंद्रापाड़ा में राजकनिका थाना क्षेत्र के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सीडब्ल्यूसी और पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन शिक्षक और एक महिला सहायक से पूछताछ हुई. पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा.








