
'मेरे ही घर में Murder हुआ...', क्रिमिनल केस से जुड़ा वीडियो देख उड़े शख्स के होश
AajTak
चीन के शख्स ने देखा कि क्राइम शो के एक एपिसोड में जिलिन प्रांत में साल 2014 में हुए एक मर्डर के बारे में दिखाया गया है. वीडियो आगे बढ़ता गया और उसने सालों पहले शूट हुआ क्राइम सीन देखा तो उसका दिमाग हिल गया, ये जानी पहचानी जगह थी. वह सन्न रह गया.
हम सोशल मीडिया पर ढेरों वीडियो देखते हैं. इसमें कोई फनी रील, कोई व्लॉग या कई बार अहम जानकारी होती है. इसी तरह चीन में एक शख्स Xingxinzhe, सोशल मीडिया पर कोई वीडियो देख रहा था. ये Douyin पर एक व्लॉगर ने बनाया था जो पुराने क्रिमिनल केसेज को एनालाइज करने का काम करते थे.
क्राइम सीन देखा तो दिमाग हिल गया शख्स ने देखा कि उस एपिसोड में चीन के जिलिन प्रांत में साल 2014 में हुए एक मर्डर के बारे में दिखाया गया है. वीडियो आगे बढ़ता गया और उसने सालों पहले शूट हुआ क्राइम सीन देखा तो उसका दिमाग हिल गया, ये जानी पहचानी जगह थी. वह सन्न रह गया.
वीडियो एक महिला के मर्डर के बारे में था जो अपनी दोस्त की जगह पर एक घर की केयरटेकर बनकर किराएदारों को घर दिखाया करती थी. महिला का शव उसी घर में एक लाल तकिए के अंदर पाया गया था. हत्या के सबूतों में घर के टॉयलेट में रेंटल एग्रीमेंट के पेपर बिखरे पाए गए थे. लिफ्ट के सीसीटीवी से पुलिस को संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली थी क्योंकि महिला ने दो संभावित किरायेदारों को संपत्ति दिखाई थी जिसके बाद उसकी लाश मिली थी.
'10 साल पहले इस घर में...' वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटों बाद, परेशान ज़िंगक्सिनजे ने कमेंट में जो लिखा उससे सब हैरान रह गए. क्योंकि उसका कहना था कि ये क्राइम सीन तो उसी का घर है जिसमे वह अभी अपने छोटे भाई के साथ किराए पर रह रहा है. इतना ही नहीं बल्कि उसने घर का पूरा वीडियो बनाकर कमेंट सेक्शन में शेयर किया. वह यह जानकर स्तब्ध था कि 10 साल पहले इस घर में एक दर्दनाक हत्या का अंजाम दिया गया था.
'झूठ तो बिलकुल नहीं बोल रहा है शख्स'
ज़िंगक्सिनज़े ने कहा कि वह इसके काले इतिहास से अनजान था. इंटरनेट पर लोगों ने क्राइम सीन और किरायेदार के घर के बीच आश्चर्यजनक समानताएं देखीं और समझ गए कि वह झूठ तो नहीं बोल रहा है. यहां रेफ्रिजरेटर, पैटर्न वाले लाल सोफा कुशन (जैसे लाल कुशन में महिला का शव मिला था), सर्पिल सीढ़ियां और अन्य फर्नीचर, सभी वीडियो के समान ही थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










