
'मेरे सम्मान को ठेस पहुंची, इसलिए बेटी को मार डाला...' चार्जशीट में टेनिस प्लेयर राधिका यादव के पिता का कुबूलनामा
AajTak
गुरुग्राम में पूर्व टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में पेश की है. पुलिस जांच में सामने आया है कि राधिका के पिता दीपक यादव ने अपनी बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. आरोपी पिता ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसके सम्मान को ठेस पहुंचती थी, इसलिए बेटी को मार डाला.
गुरुग्राम में पूर्व टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. 254 पेज की चार्जशीट में राधिका के पिता दीपक यादव को एकमात्र आरोपी बताया गया है. चार्जशीट के मुताबिक, दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका की हत्या झूठी शान के लिए कर दी.
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि दीपक यादव ने अपनी बेटी को तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया. पिता ने कबूल किया कि गांव के लोग टोका करते थे कि वह बेटी की कमाई खा रहा है. बेटी के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाते थे. यह सब देखकर सम्मान को ठेस पहुंचती थी. इसी वजह से बेटी की हत्या कर दी.
जांच में यह भी सामने आया कि पिता और बेटी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. दीपक अक्सर राधिका को बाहर जाने या कोचिंग से रोकता था, जिससे दोनों के बीच विवाद जैसी स्थिति थी. इसके अलावा, पिता ने राधिका से उसका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के लिए कहा था. चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि पिता का यह व्यवहार बढ़ता जा रहा था. यह हत्या उसी तनाव का परिणाम थी.
यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा, फैमिली पर निकालता था भड़ास... राधिका यादव मर्डर केस में पिता की 'तानों वाली थ्योरी' पर संदेह
पुलिस ने इस पूरे मामले में 35 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. इन बयानों में परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संदिग्धों की जानकारी शामिल है. चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि राधिका अपनी पढ़ाई और खेल में काफी एक्टिव थी और उसे कोचिंग और कंपटीशन में शामिल होने से रोका जा रहा था.
गुरुग्राम में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई थी. राधिका यादव एक प्रतिभाशाली टेनिस प्लेयर थी, जिसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










